March 14, 2025 3:25 AM

Menu

रेणुकूट के वरिष्ठ पत्रकार श्री अजीत कुशवाहा जी बने भारतीय मीडिया फाउण्डेशन यूथ विंग के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष।

रेणुकूट -सोनभद्र

एस0के0गुप्त ‘प्रखर’

भारतीय मीडिया फाउण्डेशन के राष्ट्रीय कोर कमेटी एवं प्रदेश कोर कमेटी के निर्देश पर भारतीय मीडिया फाउंडेशन यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष श्री धीरेंद्र सिंह जी ने रेणुकूट/सोनभद्र के चर्चित एवं वरिष्ठ पत्रकार अजीत कुशवाहा जी को भारतीय मीडिया फाउण्डेशन यूथ विंग उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त करते हुए घोषणा किया है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले व आज तक निष्पक्ष पत्रकारिता करने वाले पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के अधिकार सम्मान के सवाल पर जमीनी संघर्ष करने वाले युवाओं को संगठित किया जा रहा है।
जिसे आगे ले जाने में भारतीय मीडिया फाउण्डेशन को सम्पूर्ण विश्वास है कि वरिष्ठ पत्रकार श्री अजीत कुशवाहा जी के सहयोग से जल्द ही उत्तर प्रदेश में भारतीय मीडिया फाउण्डेशन यूथ विंग को मजबूत करने हेतु उत्तर प्रदेश के समस्त युवा पत्रकारों को संगठन से जोड़ा जाएगा।

वही भारतीय मीडिया फाउण्डेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री एके बिंदुसार जी ने वरिष्ठ पत्रकार श्री अजीत कुशवाहा जी को फोन पर बात करके अपने पूरे टीम की तरफ से बहुत-बहुत बधाई व शुभकामनाए दिये। इस दौरान लोगों का अजीत कुशवाहा जी को बधाई देने का सिलसिला अनवरत जारी है, जिसमे मुख्य रूप से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव,सर्वेश गुप्ता जी,स्वतन्त्र पत्रकार समिति के महामंत्री जितेंद्र चन्द्ररवंशी,अभिजीत सिंह,विशाल मौर्या, विवेक कान्त मौर्या,अनिल मौर्या,प्रमोद कुमार(पत्रकार),अशोक त्रिपाठी जी,महेंद्र प्रसाद गाँधी,नसीम जी के साथ – साथ अन्य सैकड़ो लोगो ने बधाई दी।

Ad- Shivam Medical

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On