June 3, 2025 5:07 PM

Menu

रेणुकूट में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राधा कृष्ण मंदिर से पिपरी तक निकाला तिरंगा यात्रा।

सोनभद्र,
रेणुकूट में भारतीय जनता पार्टी और स्थानीय नागरिकों ने तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा रेनुकूट के मुर्धवा मे स्थित राधा कृष्ण मंदिर से प्रारम्भ होकर पिपरी तक निकाली गई।

इस यात्रा में शामिल लोगों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम और जय जवान, जय किसान के नारे लगाए। उत्तर प्रदेश एस.सी.एस.टी.आयोग के प्रदेश उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार मुख्य अतिथि थे। जीत सिंह खरवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेना ने पाकिस्तान और आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई कर देश का सम्मान बढ़ाया है।

राज वर्मा ने कहा कि भारतीय सेना ने दिखा दिया कि यदि अब पाकिस्तान जरा सी भी आंख दिखाने की कोशिश करेगा तो उसे उसका मुंह तोड़ जवाब मिलेगा। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चाँद प्रकाश जैन ने सेना की कार्रवाई की सराहना की।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष छवि शाह, पिपरी नगर पंचायत अध्यक्ष दिग्विजय प्रताप सिंह, राज वर्मा, प्रदीप सिंह रानू, आशीष मिश्रा, रामभगत यादव, रिंकू सिंह, बिंदु गिरी, विजेंद्र सिंह, राकेश पाण्डेय और मनोज त्रिपाठी सहित भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On