July 23, 2025 10:42 AM

Menu

रेणुकूट शिवा पार्क दुर्गा मंदिर पर धूम-धाम से मनायी गई कार्तिक पूर्णिमा।

रेणुकूट – सोनभद्र 

एस0के0गुप्त”प्रखर” – सोनप्रभात

शिवा पार्क दुर्गा मंदिर पर आज कार्तिक पूर्णिमा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दीप प्रज्वलित करके मंदिर को चारों तरफ से सजाया गया। मंदिर के पुजारी मनदीप गोस्वामी ने वार्ता के दौरान कहा कि आज पूर्णिमा का दिन कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को आता है।

इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की सभी लोग पूजा करते है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन गंगा स्नान, दीप दान, तुलसी की पूजा करना शुभ होता है।

पण्डित मनदीप गोस्वामी ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा के शुभ दिन पर माता लक्ष्मी की पूजा सभी लोग करें या सुनें औऱ शाम के समय में में दीपदान करें। इससे देवी लक्ष्मी की कृपा होने के साथ-साथ घर धन-धान्य से भरा रहता है। ऐसे में इस दिन तुलसी औऱ घर के मुख्य द्वार और पूजा स्थल में दीपक जरूर जलाना चाहिए।

सभी जगहों पर दीपक जलाएं। इस शुभ दिन को लोग देव- दिपावली भी कहते है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस शुभ दिन पर देवी-देवताएं धरती पर आकर अपने भक्तों को आशीर्वाद देते हैं।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On