October 22, 2024 9:14 PM

Menu

रेनुकूट केदारनाथ धाम की तर्ज पर बना पंडाल बना आकर्षण का केंद्र,  उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।

रेणुकूट/ सोनभद्र : यू. गुप्ता / सोन प्रभात

रेनुकूट सब्जी मंडी में स्थित मां दुर्गा का पंडाल लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यह पंडाल केदारनाथ धाम की याद दिलाता है। यह पंड़ाल बंगाल के कारीगरों के द्वारा निर्मित किया गया है। इस पंडाल की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह पूरी तरह से केदारनाथ धाम की जेरोक्स कॉपी की तरह प्रतीत होता है, जिससे श्रद्धालु खींचे चले आ रहे हैं और माता के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।



यहाँ मां दुर्गा की पूजा धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। आपको बताते चले कि “नवरात्रि” यह नौ दिवसीय त्योहार हर साल धूमधाम और पूर्ण भक्ति के साथ भक्तों के द्वारा मनाया जाता है। इस दौरान भक्त मां दुर्गा और उनके नौ अवतारों की पूजा करते हैं। रेनुकूट के पूरे इलाके में मां दुर्गा की आरती की गूंज से माहौल भक्तिमय हो उठा। पंडाल की सजावट और रंग-बिरंगी लाइट्स लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हैं। 



संरक्षक दिनेश गुप्ता जी ने दुर्गा पूजा समिति के तमाम साथियों को बधाई दी और कहा कि यहां अद्भुत दुर्गा पूजा का पंडाल बनाया गया है। वह एक महीने से लगातार पूजा पंडाल का निर्माण कार्य देख रहे है। संरक्षक दिनेश गुप्ता जी ने कहा कि मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने की इच्छा थी। आखिरकार यह सपना पूरा हुआ है। उन्होंने पूजा समिति के सदस्य को बहुत-बहुत बधाई दी।

रेनुकूट का इतिहास भी रहा है कि यहां आपसी भाईचारा और सौहार्द पूर्ण वातावरण में सभी पर्व त्योहार संपन्न होते रहे हैं। सभी धर्मो के लोग दुर्गा पूजा पंडाल में जाकर मां दुर्गा का दर्शन कर भाईचारे का संदेश दिया है।



इस पूरी पूजा पंडाल को यहां के समिति के सदस्यों ने बखूबी निभाया है उनके सदस्यों में दिनेश कुमार गुप्ता संरक्षक और और वार्ड के सभासद, अध्यक्ष संजय कुशवाहा, दीपक सेठ, गोरख गौड़, राजेश सोनकर, वीरेंद्र विश्वकर्मा, सूरज गौड, रोहित गौड़, ऋतिक गौड, राकेश गुप्ता, हीरा गुप्ता, कृष्णा विश्वकर्मा, राहुल गौड,गोलू गुप्ता विक्की यादव मनीष यादव, अभिजीत (अनिकेत) प्रिंस कुमार पियूष गौड आदि माता के भक्तों की मेहनत उनके पंडाल में साफ दिखाई देती है लोग इस पंडाल  की भूरि भूरि प्रशंसा कर रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On