July 31, 2025 2:22 PM

Menu

लगातार बीसवें दिन किया गया रुद्राभिषेक पूजन.

  • – हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान रहा शिव मंदिर परिसर
  • – रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर पर किया गया है आयोजन

Sonbhadra – Rajesh Pathak / Sonprabhat News 

सोनभद्र। रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में लगातार बीसवें दिन बुधवार को रुद्राभिषेक पूजन किया गया। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।
सावन माह के बीसवें दिन बुधवार को डॉक्टर विजय, उर्मिला देवी, गोविंद गुप्ता, लकी केसरी, ऋषिका केसरी, भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की उपाध्यक्ष चिंता मौर्य, खुशबू मौर्य, विमला देवी, कृष्णावती, पंडित रेवती नाथ त्रिपाठी, रामा त्रिपाठी, कालो देवी, संध्या कुमारी, शीतल सोनी, निक्की केसरी, बलिराम गोड़, कलावती देवी को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आचार्य राधेकृष्ण तिवारी व आचार्य कौशल तिवारी ने दुध व गंगाजल से रुद्राभिषेक पूजन कराया।

भिक्षुक भिखारी रमाशंकर गिरी उर्फ जंगली बाबा ने बताया कि शिव शक्ति महिला मंडल एवं भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की ओर से प्रतिदिन सावन माह भर रुद्राभिषेक पूजन किया जाएगा। आरती पूजन में मनोज केसरी, इन्द्रपति पांडेय महाराज, सुखराम महाराज, मुन्ना महाराज व सुरेश महाराज आदि मौजूद रहे। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On