July 23, 2025 3:44 AM

Menu

लायंस क्लब जौनपुर “सूरज” ने जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाया हंगर एक्टिविटी।

संवाददाता:- यू.गुप्ता / सोन प्रभात

जौनपुर/ सोनभद्र – 26 नवम्बर को डॉक्टर प्रभात सिंहके पुत्र देवांश एवम पुत्री सुकृति के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में हंगर एक्टिविटी के अंतर्गत 150 पैकेट भोजन गरीब बस्ती अहियापुर मे वितरित किया गया।

जोन चेयरपर्सन एमजेएफ लायन संतोष साहू बच्चा एवम अध्यक्ष आनंद स्वरूप साहू ने अनुरोध किया कि प्रत्येक खुशी के मौकों पर हम सभी इन असहाय एवम कमजोर वर्ग को याद रखे और इनके लिए कुछ करते रहें।

हंगर को चेयरपर्सन लायन राजेंद्र खत्री ने कहा कि "कोई अकेला सबका पेट नही भर सकता ,यदि समाज अपने आस पास के कमजोर वर्ग के लिए ऐसे ही सोचने लगे तो कोई भूखा नही सोएगा।" इस अवसर पर सतीश मौर्य,अनिरुद्ध अग्रहरी,अमित साहू,अमन साहू, पूर्व अध्यक्ष लायन नसीम अख्तर,त्रिपुंड भास्कर, संतोष मौर्य आदि लोग उपस्थित रहे।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On