August 6, 2025 8:44 PM

Menu

लायंस क्लब जौनपुर (सूरज) ने 75 वें स्वतंत्रता दिवस अमृत महोत्सव के अवसर पर तिरंगा रैली निकाला।

संवाददाता :- उपमा गुप्ता / सोन प्रभात

जौनपुर । लायंस क्लब जौनपुर ‘सूरज’ (321E) की तरफ से ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसे हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरुकता पैदा करने की पहल बताया जा रहा है।  

पूरा देश इस समय आजादी के अमृत महोत्सव के जश्न में डूबा है। यही वजह है कि आज हर घर तिरंगा अभियान के तहत देशभक्ति की धारा से पूरे जौनपुर शहर को जोड़ने के लिए इस तिरंगा यात्रा को निकाली गयी ।

लायंस क्लब जौनपुर (सूरज) द्वारा आज रविवार 7 अगस्त को 75 वे स्वतंत्रता दिवस अमृत महोत्सव के उपलक्षय में तिरंगा रैली का आयोजन भंडारी रेलवे स्टेशन से प्रारंभ करके नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए सद्भभावना पुल पर समाप्त की गई। जिसमें लायंस क्लब के साथ-साथ शहर के अन्य व्यक्तियों ने भी बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

कार्यक्रम मे लायंस क्लब अध्यक्ष आनंद स्वरूप साहू जी ने कहा कि ” 15 अगस्त 1947 में हमारा देश अंग्रेजी हुकूमत की गुलामी से पूरी तरह आजाद हो गया था, जिसके आजाद होने के पीछे हमारे देश के बहुत से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान की अहम भूमिका है जिन्होंने अपने प्राणों की परवाह किये बिना देश की आजादी के लिए खुद को न्योछावर कर दिया, ऐसे सभी स्वतंत्रता सेनानियों की इस नि:स्वार्थ देशभक्ति को आज हम याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर कर रहे है।”

इस कार्यक्रम मे जोंन चेयरपर्सन एमजेएफ संतोष कुमार साहू उर्फ़ बच्चा जी ने कहा कि” 15 अगस्त भारतीय इतिहास का सर्वाधिक भाग्यशाली और महत्वपूर्ण दिन है, हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सब कुछ न्योछावर कर भारत देश को आजाद कराया। आज हर भारतीय इस खास दिन को एक उत्सव की तरह मनाते है।”

इस कार्यक्रम मे जोंन चेयरपर्सन एमजेएफ संतोष कुमार साहू उर्फ़ बच्चा, लायंस क्लब अध्यक्ष आनंद स्वरूप साहू, वाइस प्रेसिडेंट सतीश चंद्र मौर्या, सेक्रेटरी विजय कृष्ण, ट्रेजरार विकास साहू, चेयरपर्सन राजेंद्र खत्री, कोऑर्डिनेटर त्रिपुण भास्कर मौर्या, सर्विस चेयरपर्सन संतोष कुमार मौर्या, अरुण सिंह, विनोद कुमार शर्मा, निखिल साहू, अमित कुमार साहू, अरविंद जायसवाल, कृष्ण कुमार साहू, नीरज शाह आदि लोगो ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर के प्रतिभाग किया और लोगों को तिरंगा यात्रा में आने के लिए और मनाने के लिए प्रेरित किया।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On