February 5, 2025 12:16 PM

Menu

लायंस क्लब रेनुसागर ने चीन युद्ध 1962,भारत पाकिस्तान युद्ध1965 के युद्ध में भारतीय सेना के सैनिक श्री जंगबहादुर यादव जी को किया सम्मानित।

संवाददाता:- यू .गुप्ता


अनपरा, लायंस क्लब रेनुसागर के तत्वावधान और सचिव शशि चन्द यादव के कुशल मार्गदर्शन/ निर्देशन में आज पौधारोपण और श्री सुभाषचंद्र यादव (पूर्व निदेशक कोपरेटिव उ. प्र. सरकार) जी को सम्मानित किया गया तथा भूतपूर्व सैनिक श्री जंगबहादुर यादव जी जो 1962,1965,1971 के युद्ध में भारतीय सेना के गौरव में सम्मिलित रहे हैं।

फोटो : जंगबहादुर  यादव




आपको बताते चलें कि श्री जंगबहादुर यादव भूतपूर्व सैनिक की सहभागिता भारतीय सेना की अद्भुत, अद्वितीय वीरतापूर्ण युद्धों की सजीव उदाहरण है जो कि भारत- चीन युद्ध 1962 रेजांगला), भारत पाकिस्तान युद्ध1965, भारत पाकिस्तान युद्ध बाग्लादेश  मुक्ति सेना 1971 में सम्मिलित रहे हैं। जिन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार सहित कई मेडलों से अलंकृत किया गया है जैसे- संग्राम मेडल, विशिष्ट सेना सेवा मेडल, गणतंत्र दिवस परेड अलंकरण आदि आने को अलंकरणों से सम्मानित किया गया है।



इस महान विभूति को आज हमारे क्लब द्वारा सम्मानित गया है। इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए लायंस क्लब रेनुसागर के सभी सदस्य और अनेकों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।



यह कार्यक्रम लायंस क्लब रेनुसागर के सचिव शशि चन्द यादव के कुशल मार्गदर्शन मैं संपन्न हुआ। इस दौरान लोगों ने पौधारोपण भी किया। जिससे कि हमारा वातावरण साफ और शुद्ध रह सके।

Ad- Shivam Medical

The specified slider is trashed.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On