February 6, 2025 2:30 PM

Menu

लेखपाल को मातृ शोक।


दुद्धी– जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ब्यूरो चीफ सोनभद्र —

दुद्धी| स्थानीय तहसील क्षेत्र में कार्यरत लेखपाल मुकेश गुप्ता की माता जी का रविवार की भोर स्वर्गवास हो गया ,62 वर्षीय चिंता देवी पत्नी स्वर्गीय विक्रमादित्य गुप्ता निवासी खजूरी इधर कुछ वर्षों से बीमार चल रही थी|चिंता देवी के बड़े पुत्र राकेश गुप्ता मीडिया जगत से जुड़े हुए है |लेखपाल व पत्रकार की माँ की निधन की खबर लगते ही शुभचिंतक अंतिम दर्शन को उनके आवास पर पहुँचने लगे हैं| मृतका के बड़े पुत्र राकेश गुप्ता ने बताया कि रविवार की शाम उनके माँ का अंतिम संस्कार कनहर नदी तट पर किया जाएगा |

उधर स्वतंत्र पत्रकार समिति दुद्धी के सभी पत्रकारगणों ने मृत आत्मा के शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया है | उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरनाथ, महामंत्री जसवंत मौर्य ने भी शोक संवेदना व्यक्त किया है |

Ad- Shivam Medical

The specified slider is trashed.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On