June 23, 2025 9:15 PM

Menu

लैम्पस पर अधिकतर समय लटक रहे ताले, किसान परेशान।

  • लिलासी लैम्पस पर लगी किसानों की भीड, लैम्पस पर लटक रहा ताला। 
  • किसान परेशान, 2-3 दिन चक्कर लगाने पर भी नही मिल पा रहा खाद। 
  • आरंगपानी लैम्पस से भी किसानाे को मिल रही निराशा। 

लिलासी– सोनभद्र 

आशीष गुप्ता⁄दिनेश चौधरी – सोनप्रभात 

म्योरपुर विकासखण्ड के लिलासी गांव स्थित लैम्पस पर सुबह से ही किसानों का भीड लग जाता है। परन्तु सचिव के न होने के कारण उन्हे खाद नही मिल पा रहा है, जिससे आस पास गांवाें के किसान परेशान दिखायी दिए। बारिश के समय भिगते हुए किसान लैम्पस के सामने डटे रहे।

  • लटकता मिला ताला, किसानों ने बताया अपना दर्द  

 

किसानों की माने तो सचिव के समय का कोई निर्धारण नही है, साथ ही खाद खत्म हो गया जैसी समस्या का भी सामना किसानों को करना पड रहा है। कुछ ऐसी ही हालत आरंगपानी लैम्पस का भी किसानों द्‍वारा बताया जा रहा है।

जामपानी के किसान अखिलेश कुमार ने कहा कि लिलासी लैम्पस पर कई चक्कर लगाने के बाद भी खाद नही मिल पा रहा है, जबकि खाद लगातार लैम्पस पर आ रहा है। वहीं कई किसानों ने कहा कि खाद का कालाबाजारी भी किया जा रहा है जिसके कारण किसानों को खाद नही मिल पा रहा है। खेती– किसानी पर निर्भर करने वाले किसानों के लिए ऐसी समस्या को संज्ञान लेकर समस्याओं का निवारण होना चाहिए।

Ad- Shivam Medical

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On