February 23, 2025 9:41 AM

Menu

लॉकडाउन की अवहेलना महंगा पड़ा : सड़क दुर्घटना में महिला की मौत

  • ब्रेकिंग न्यूज़ (हो जाइए सावधान) 

दुद्धी- सोनभद्र(जितेंद्र चन्द्रवंशी/आशिष गुप्ता)

सोनप्रभात –

  • घटना दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कनहेश्वर मंदिर और कनहर पुल के बीच की।

दुद्धी।  पूरे जिले/देश में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन है। परन्तु अभी भी ऐसे लोग हैं, जो लॉकडाउन का उल्लंघन कई प्रकार से कर रहे हैं। तीन लोग बाइक पर सवार होकर यात्रा कर रहे थे, जिसमें अनियंत्रित होकर बाइक पर सवार महिला गिर पड़ी। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गयी।

  • विडियो क्लिप-

 

 

  • तीन बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क गिरे महिला की मौके पर मौत।
  • पूरा भारत लॉकआउट होने के बाद भी नहीं मान रहे लोग,नतीजा दुर्घटना में मौत।
  • जानकारी के अनुसार तीनों बाइक सवार ग्राम फुलवार थाना विंढमगंज के रहने वाले हैं जो शक्ति नगर/अनपरा की ओर से अपने घर आ रहे थे।
  • जिसमें मृतक महिला का नाम मंजू देवी पत्नी अर्जुन श्रीवास्तव उम्र लगभग 55 वर्ष व लव कुमार पुत्र अर्जुन एवं अनुश्रीवास्तव पुत्र अर्जुन निवासी फुलवार।
  • घायलों को डायल 112 व एंबुलेंस 108 को सूचना दी गई मौके पर पहुंची दुद्धी पुलिस ने शव को कब्जे में ले पंचनामा कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।

“सोनप्रभात आपसे अपील करता है, अनावश्यक घरों से बाहर न निकले , अनावश्यक यात्रायों से बचें , लॉकडाउन के शर्तों का अनुपालन कर देश हित मे अपना अमूल्य योगदान दे।

    • घर रहें-सुरक्षित रहें।

 

“जिले की खबरों से लगातार अपडेट रहने के लिए यहाँ क्लिक कर अभी डाउनलोड करें सोनप्रभात मोबाइल न्यूज एप्लिकेशन।

Ad- Shivam Medical

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On