February 23, 2025 10:37 AM

Menu

लॉकडाउन #2.0: आज लौटेंगे कोटा से विद्यार्थी।

सोनभद्र / आस-पास- सोनप्रभात
सुरेश गुप्त- विन्ध्यनगर/ बैढ़न

कोटा में अध्ययनरत 261 विद्यार्थियों की बसें आज गुरुवार को जनपद सिंगरौली में पहुँचने की संभावना है।

प्रतीकात्मक तस्वीर : साभार ,

विदित हो कोटा से 11 बसें सभी बच्चों व कुछ अभिवावकों को लेकर कल रवाना होकर शिवपुरी होते हुए देर रात छतरपुर मे विश्राम कर आज अपने जनपद में पहुँच जाने की आशा है, इसके लिए प्रशासन ने पूर्ण व्यवस्था की है। स्वाथ्य विभाग की टीमें तैनात की गयी है, जो जनपद के सीमा मे प्रवेश करते ही इन बच्चों की स्क्रीनिंग करेगी। संदिग्ध मिलने पर आइसोलेट कर सेम्पल लिया जायेगा। प्रशासन द्वारा बच्चों के अपने घरों में ही पूरे परिवार के साथ 14 दिनों तक क्वारेनटाइन में रखने का निर्णय लिया गया है, तथा इनके घरों पर होम क्वारेटाइन का स्टिकर भी चस्पा किया जायेगा।

Ad- Shivam Medical

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On