- परिजनों को अंग वस्त्र भेंट कर किया सम्मानित।
दुद्धी – सोनभद्र / जितेंद्र चंद्रवंशी – सोन प्रभात
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2022/07/img-20220703-wa00267035147756845462607-1024x768.jpg)
दुद्धी सोनभद्र प्राचीन शिवाजी तालाब के पास भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अजित चौबे ने दुद्धी लोकतंत्र सेनानी स्व: डॉ० राजकिशोर सिंह व भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष स्व: महादेव सिंह के स्मृति में वृक्षारोपण किया।
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2022/07/img-20220703-wa00255797664549310316494-1024x768.jpg)
इस दौरान जिलाध्यक्ष मीडिया को दिए बयान में कहा भाजपा के द्वारा पूरे जिले में वृक्षारोपण सप्ताह डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस 23 जून से लेकर 6 जुलाई डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिवस तक अभियान चलाया जा रहा है जिसमे जिले के लगभग 1600 से अधिक बूथों पर वृक्ष लगाया जा रहा है !आज उसी क्रम में दुद्धी के इस पावन शिवाजी तालाब पर लोकतंत्र सेनानी डॉ राजकिशोर सिंह व महादेव सिंह के स्मृति में वृक्ष को सुरक्षित रखने के लिये ट्री गार्ड लगाकर वृक्षारोपण किया गया व उनके परिजनों को अंगवस्त्र पहना कर सम्मानित किया गया।
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2022/07/img-20220703-wa00214650803132064983481-461x1024.jpg)
इस दौरान मण्डल अध्यक्ष मनोज सिंह बबलू पूर्व जिला महामंत्री सुरेंद्र अग्रहरी डॉ० ओमकार नाथ, धीरेन्द्र अग्रहरी, मण्डल उपाध्यक्ष सूरजदेव प्रसाद मण्डल महामंत्री प्रेमनारायण मोनू सिंह मनीष जायसवाल मण्डल मंत्री गोरखनाथ अग्रहरी अंशुमान रॉय, भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ संयोजक जितेंद्र कुमार चंद्रवंशी,आईटी विधानसभा संयोजक संगम गुप्ता सोसल मीडिया संयोजक कौशलेन्द्र प्रताप सिंह मीडिया प्रभारी रवि सिंह, सत्यम किशोर, पीयूष चौबे,कइल राम सहित भाजपा कार्यकर्ता बन्धु उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष अजीत कुमार चौबे ने लोगों से बढ़चढ़कर वृक्षारोपण कर प्रकृति को संरक्षित करने का आह्वान किया।
![Sonprabhat Live News](https://sonprabhat.live/wp-content/litespeed/avatar/d0bbc52ee97ec57a3f066983626be72e.jpg?ver=1738736541)
Son Prabhat Live News is the leading Hindi news website dedicated to delivering reliable, timely, and comprehensive news coverage from Sonbhadra, Uttar Pradesh, and beyond. Established with a commitment to truthful journalism, we aim to keep our readers informed about regional, national, and global events.
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2024/12/शुभाजंली-क्लिनिक.png)
![Ad- Shivam Medical](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2024/12/Your-paragraph-text-1.png)