उमेश कुमार -बभनी, सोनभद्र (सोनप्रभात)

बभनी । स्थानीय थाना क्षेत्र के दो अलग अलग गाँवों में आकाशीय बिजली से दो लोगो की मौत हो गयी, जबकि पाँच लोग अचेत हो गए। ननिहाल में शादी समारोह मे आयी आठ वर्षीय बालिका की आकाशीय बिजली से मौत हो गयी। वही अहीरबुढवा गांव मे 50 वर्षीय महिला की भी मौत आकाशीय बिजली से हो गयी थाना क्षेत्र के चैनपुर में गुरुवार दोपहर लगभग 2 बजे आकाशीय बिजली गिरने से 6 लोग घायल हो गये। सभी घायल एक ही परिवार बताए जा रहे है। जिसमे एक बालिका की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर 2 बजे तेज हवा, तूफान व बिजली के साथ बारिश हुई। इसमे चैनपुर गाँव मे ननिहाल मे आए माँ सहित चार लोग चायल हो गये। वही पड़ोस के दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलो निजी साधन से उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बभनी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ डाक्टर ने आठ वर्षीय लकी को मृत घोषित कर दिया। वही माँ सुनीता 32 पत्नी सिकन्दर, नैना 10, लाडो 4 वर्ष पुत्री सिकन्दर निवासी अनपरा परासी, सीमा पुत्री रामसजीवन उम्र 16, सुमित्रा पत्नी शिव पूजन उम्र 40 वर्ष घायल हो गये।
घायलो का उपचार बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे चल रहा है। यह सब अपने अपने मामा बाबुलाल गुप्ता पुत्र छोटकऊ गुप्ता के यहाँ लड़की की शादी मे आये थे। आज बरात की विदाई हुआ है। वही अहिरबुढवा गांव में मनकुवारी पत्नी प्रेम चेरो अहीरबुढवा की आकाशीय बिजली से गुरुवार को तीन बजे मौत हो गयी।

Sonbhadra News Desk, a leading Hindi news platform dedicated to delivering accurate, timely, and insightful coverage of Sonbhadra and Uttar Pradesh. With a deep commitment to ethical journalism. Follow us for Sonbhadra News Today. Son Prabhat LIVE

