August 2, 2025 6:33 AM

Menu

वन विभाग ने संरक्षित किये प्राचीन पत्थर वाला क्षेत्र

राज्यमंत्री व दुद्धी विधायक ने फीता काट किया शुभारम्भ

180 करोड़ वर्ष से भी पुराना इस पत्थरो चट्टानों का है वजूद

चार बार पृथ्वी के उथल पुथल के बाद हुआ स्थिर यह क्षेत्र

म्योरपुर/पंकज सिंह

म्योरपुर विकास खण्ड क्षेत्र के मुर्द्धवा नाले व रनतोला के जमतिहवा नाले में मौजूद 180 करोड़ वर्ष पुराने पत्थरो को सहेजने का कार्य गुरुवार को वन विभाग द्वारा राज्यमंत्री उत्तरप्रदेश सरकार संजीव गोड़ व दुद्धी विधायक रामदुलार गोड़ ने सँयुक्त रूप से फीता काट पत्थर वाले क्षेत्र को संरक्षित किये जाने के कार्य का शुभारंभ किया इस दौरान वन विभाग द्वारा मौके पर दो बोर्ड लगाये गए तथा लाल रस्सी के द्वारा समूचे क्षेत्र चिन्हित भी किया गया।


प्रभागीय वनाधिकारी मनमोहन मिश्र ने कहा कि यह क्षेत्र पर अति प्राचीन है एक सौ अस्सी करोड़ वर्ष पूर्व यह क्षेत्र महा कौशल नामक समुद्रीय क्षेत्र था जो भौगोलिक उथल पुथल के कारण वर्तमान समय मे इस स्वरूप में है इन चट्टानों में सृष्टि के रहस्य छुपे हुए है जो सोध के दौरान नई नई जानकारियां देंगे।

मुख्य अतिथि राज्यमंत्री संजीव गोड़ ने कहा कि सोनभद्र जनपद विभिन्न खनिज पदार्थों से भरा है गतदिनों 65 वैज्ञानिकों का दल इस रहस्य से पर्दा उठा कर मुर्द्धवा रनटोला को विश्व पटल पर स्थापित कर दिया है यह हम सब की जिम्मेदारी है कि इसे संरक्षित करें ताकि प्रचीन रहस्यों से पर्दा हट सके विशिष्ट अतिथि दुद्धी विधायक रामदुलार गोड़ ने कहा कि हमारे विधानसभा में 180 करोड़ वर्ष पुराना स्लेटी पत्थल व उसका पाहाड़ मिला है।

वैज्ञानिकों ने अपने शोध के दौरान बताया था कि पृथ्वी चार बार उथल पुथल हुई है कभी यह पत्थल पाहाड़ अमेरिका,जापान,दुबई में रहें होंगे जो चौथी बार के उथल पुथल में हमारे विधानसभा क्षेत्र में स्थिर हो गयी है आने वाले समय मे पर्यटन का केंद्र बनेगा देश विदेश के वैज्ञानिक रिचार्च के लिये यहाँ आएंगे जो इस क्षेत्र के लिये गर्व की बात है।इस दौरान ब्लाक प्रमुख मान सिंह गोड़,सुधीर कुमार,ग्राम प्रधान ख़ाड़ पत्थर गुड्डू यादव,रनटोला ग्राम प्रधान दिनेस जायसवाल आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On