July 1, 2025 10:54 PM

Menu

वर्षा जल संरक्षण कर जीविकोपार्जन बढाने का काम करे ग्रामीण।

म्योरपुर/ सोनभद्र – पंकज सिंह / सोन प्रभात

वर्षा जल संरक्षण कर जीविकोपार्जन के उद्देश्य से नाबार्ड के सहयोग से बनवासी सेवा आश्रम गोविन्दपुर सोनभद्र जनपद के म्योरपुर ब्लाक के तीन गांवों में वर्षाजल संरक्षण का कार्य कर रहा है। इस महत्वपूर्ण कार्य का सही दिशा व मार्गदर्शन के लिए एक सांगोबान जलाछाजन समिति बनाया गया।

सोमवार को इस सांगोबान जलाछाजन समिति की बैठक फरीपान आश्रम केन्द्र पर संपन्न हुआ। जिसमें कार्य को गति देने, कृषि यंत्र खरीद व उसके उपयोग पर नियमावली, किसान समूह व महिला समूहों के प्रशिक्षण, किसानों के शैक्षणिक भ्रमण व मेंटेन्स फण्ड जमा करने पर चर्चा हुआ। सभी उपस्थित सदस्य इसमें गति देने की जिम्मेदारी ली। इस अवसर पर विमल भाई, देवनाथ भाई, शुभा बहन, रमेश भाई, विशाल कुमार, बेचनराम, राजेश्वर उपाध्याय आदि सदस्य शामिल रहे।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On