वार्षिक समारोह – महावीर सरस्वती शिशु /विद्या मंदिर में प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं के सम्मान में पहुँचे दर्जा प्राप्त मंत्री जीत सिंह खरवार

( जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ब्यूरों चीफ सोनभद्र) दुद्धी सोनभद्र महावीर सरस्वती शिशु/ विद्या मंदिर दुद्धी सोनभद्र में परीक्षा फल वितरण एवं सर्वोच्च अंक प्राप्त भैया बहनों को पुरस्कार वितरण तथा संस्कृति ज्ञान परीक्षा प्रवेशिका ,माध्यम, उत्तमा एवं प्रज्ञा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले अध्यापक, अधिवक्ता, चिकित्सक, अभियंता एवं व्यवसायी वर्ग के लोगों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि दर्जा प्राप्त मंत्री जीत सिंह खरवार अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति आयोग उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नंदलाल एडवोकेट द्वारा किया गया एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर रितिका श्रीवास्तव प्रधानाचार्या बालिका इंटर कॉलेज दुद्धी सोनभद्र रहीं।

मनोज कुमार मिश्रा जिला मंत्री भाऊ राव देवरस शिक्षा समिति सोनभद्र एवं जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्यालय में उपस्थित हुए।आपके द्वारा लोगों को आगे की उन्नति के लिए उत्साहवर्धक प्रेरणादाई मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। तथा विद्यालय परिवार ने भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त जिला उपाध्यक्ष बनने पर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विद्यालय के भैया बहन आकर्षक ज्ञानवर्धक आधुनिकतम टेक्नोलॉजी से युक्त विज्ञान प्रदर्शनी का कार्यक्रम से दर्शकों को मन्त्र मुग्ध कर दिया। विज्ञान प्रदर्शनी में सर्वप्रथम सोनम कुमारी कक्षा अष्टम ,द्वितीय आकृति कुमारी सप्तम ,तृतीय रौनक कुमार सप्तम रहे। शिशु वर्ग में विद्यालय सह चैंपियन रिद्धि यादव, शिवम कुमार, बाल वर्ग में रौनक कुमार रहे। इस वर्ष का हर क्षेत्र में सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए सोनम कुमारी कक्षा अष्टम को द बेस्ट स्टूडेंट आफ ईयर घोषित कर कोषाध्यक्ष श्री बालकृष्ण जी द्वारा प्रदत पोशाक प्रदान किया गया। इस मौके पर संस्कृति ज्ञान परीक्षा में उत्तीर्ण हुए प्रवेशिका, माध्यम, उत्तमा एवं प्रज्ञा के उत्तीर्ण प्रतिभागी को पुरस्कृत भी किया गया। इस मौके पर राजकुमार अग्रहरि प्रबंधक, मनोज मिश्रा जिला उपाध्यक्ष, बालकृष्ण जायसवाल कोषाध्यक्ष, डॉ कृष्ण कुमार चौरसिया उपाध्यक्ष ,सुमंत कुमार चौबे नैतिक माध्यमिक शिक्षा के प्रांतीय प्रमुख, वर्षा जायसवाल प्रधानाचार्या कलकली बहरा प्रथम , स्वच्छता मिशन ब्रांड एंबेसडर / पत्रकार जितेन्द्र चन्द्रवंशी, इंद्रेश सिंह एडवोकेट , राकेश कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट, राजेश्वर कुमार श्रीवास्तव प्रबंधक सोनान्चल इंटरमीडिएट कॉलेज , जगत नारायण यादव प्रबंधक मानव उत्थान शिक्षा केंद्र कटौन्धी, अध्यापिका संचिता श्रीवास्तव । अनुराग त्रिपाठी एडवोकेट, संतोष कुमार एडवोकेट, दिनेश कुमार सचिव दुद्धी बार एसोसिएशन दुद्धी, एवं स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं आचार्य उपस्थित रहे।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On