विंध्यनगर (सिंगरौली) से 30 वर्षीय महिला फरहत जहां लापता, परिजनों ने ढूंढने में मांगी मदद।।

सोनप्रभात न्यूज़ | सिंगरौली (मध्यप्रदेश)

मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के विंध्यनगर क्षेत्र से एक 30 वर्षीय महिला के अचानक लापता हो जाने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार फरहत जहां (जिन्नी) नामक महिला 7 मार्च 2026 की रात लगभग 9 बजे से लापता हैं। घटना के बाद से ही परिजनों में चिंता और बेचैनी का माहौल है तथा वे लगातार महिला की तलाश में जुटे हुए हैं।


परिजनों के मुताबिक फरहत जहां की लंबाई लगभग 5 फीट है। महिला के अचानक घर से गायब होने के बाद से परिवार और आसपास के लोग लगातार संभावित स्थानों पर उनकी तलाश कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है।
परिजनों ने आम जनता से अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी व्यक्ति को फरहत जहां के बारे में कोई भी जानकारी मिलती है या वे कहीं दिखाई देती हैं, तो तुरंत दिए गए संपर्क नंबरों पर सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति को 10,000 रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा भी की गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं समाज के लिए चिंताजनक हैं और ऐसे मामलों में लोगों की सतर्कता और सहयोग बेहद जरूरी होता है। यदि किसी ने महिला को कहीं देखा हो या उनके बारे में कोई सुराग हो, तो तुरंत परिवार या संबंधित नंबरों पर संपर्क कर मदद कर सकता है।
संपर्क नंबर:
☎️ 7566962038
☎️ 8527238894
☎️ 8226040847
परिवार ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि इस खबर को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं ताकि महिला का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके और वह सुरक्षित अपने घर लौट सकें।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On