August 18, 2025 12:51 AM

Menu

विक्षिप्त अवस्था में मुस्लिम समुदाय का संदिग्ध व्यक्ति मिला , ग्राम प्रधान ने म्योरपुर थाने में दी सूचना।

  • मानसिक तौर पर विक्षिप्त होने की आशंका।
  • कुछ भी पुछने पर सिर्फ ‘बरेली’ कह कर उत्तर दे रहा व्यक्ति। 
  • सुबह बैंक में हुई चोरी से लिलासी निवासियों में दहशत।।
  • ग्राम प्रधान ने व्यक्ति की सूचना म्योरपुर थाने में दी। 

आशीष गुप्ता- सोनप्रभात
लिलासी/सोनभद्र।
01.04.2020

म्योरपुर थाना अंतर्गत लिलासी गांव में ग्राम प्रधान बलराम के घर के सामने एक विक्षिप्त अवस्था का व्यक्ति देखा गया। लोगों की माने तो उक्त व्यक्ति दिन भर लिलासी बाजार के सड़को पर घूमता रहा। रात्रि 8 बजे के बाद उसे ग्राम प्रधान के निवास स्थल पर संदिग्ध तौर पर बैठा पाया गया।

संदिग्ध अवस्था मे लिलासी ग्राम प्रधान के घर के पास बैठा व्यक्ति।

उक्त व्यक्ति से कुछ भी पूछने पर सिर्फ ‘बरेली‘ शब्द का शनैः शनैः उच्चारण किया जा रहा है। व्यक्ति के मुस्लिम होने की बात स्वयं उसी के द्वारा बोली गयी।

  • बड़ी बात-

“21 दिनो के लॉकडाउन के दौरान आज सुबह बैंक ऑफ बड़ौदा में एटीएम तोड़कर और बैंक में हुई चोरी से लोगो मे दहशत का माहौल है।”

ग्राम प्रधान द्वारा आस- पास के निवासियों के सलाह से म्योरपुर थाने पर व्यक्ति के बारे में सूचना दे दी गयी है।

Ad- Shivam Medical

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On