June 25, 2025 3:47 PM

Menu

विपणन केन्द्र वैनी में धान खरीद बंद होने से क्षुब्ध होकर किसानों ने किया प्रदर्शन।

सोनभद्र – सोनप्रभात

वेदव्यास सिंह मौर्य 

नक्सल प्रभावित विकास खंड नगवां क्षेत्र के विपणन केन्द्र वैनी में धान खरीद बंद होने से क्षुब्ध होकर क्षेत्र के किसानों ने बुधवार को हाट शाखा वैनी पर प्रदर्शन कर विरोध जताया और धान खरीद शुरू कराने व हाट शाखा निरीक्षक नगवां के कार्यों की जांच कराने की मांग किया।

किसान सत्य नारायण मौर्य ने विप्पणन केन्द्र (हाट शाखा) वैनी के प्रभारी पर आरोप लगया कि हाट शाखा निरीक्षक नगवां के द्वारा क्षेत्र के किसानों के साथ शूरू से ही सौतेला ब्यवहार किया जा रहा है। जो किसान धान बिक्री के लिऐ आनलाईन आवेदन कर इस कड़कड़ती ठंड में अपने नंबर का इतजार कर रहें है तो वहीं हाट शाखा निरीक्षक अपने चहेते व कुछ प्रभावशाली लोगों के धान को सीधे केन्द्र से अटैच मिलर के यहाँ भेजवा दे रहे है। फिर भी किसान मौन रहा लेकिन हद तो तब हो गयी जब बुधवार को हाट शाखा वैनी पर धान खरीद बंद हो गया तो वहां पर कई दिनों से खड़े किसानों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया और धान खरीद शूरू कराने की मांग किए।

इस प्रदर्शन के दौरान किसान पंकज सिंह नगांव मन्नू पासवान सेमरियां महेन्द्र सिंह दूबेपुर शिवसम्भर सिंह पवनी अनिल शुक्ला पवनी के लोग शामिल थे।
इस संदर्भ में जानकारी लेने के लिए हाट शाखा निरीक्षक नगवां के दूरभाष पर फोन किया गया तो एक घंटी बजकर फोन व्यस्त हो जा रहा था । मौजूद लोगों ने बताया कि निरीक्षक महोदय फोन नहीं उठाते है।
फिर दूरभाष पर देवेन्द्र सिंह से सम्पर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि धान खरीद बंद नहीं हुई है केवल कुछ हाइब्रिड किस्म के धान की खरीद बंद की गयी है अगर हाटशाखा नगवां पर धान खरीद बंद हुई है या हाट शाखा बंद है तो इसकी जांच कराकर कार्यवाही की जाऐगी।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On