विवाहिता ने महुआ के पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या

सोनभद्र। बभनी (नरेश गुप्ता ) थाना बभनी अंतर्गत पोखरा गांव में एक विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।मिली जानकारी के अनुसार, पोखरा निवासी राम प्रसाद ने थाने में लिखित सूचना दी कि उनकी पत्नी फुलेसरी देवी (उम्र करीब 30 वर्ष) ने शुक्रवार (13 मार्च 2026) की रात घर के पास स्थित एक महुआ के पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतरवाया। इस संबंध मे प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने बताया की घटना के संबंध में फौती सूचना दर्ज कर ली गई है।शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On