विशाखापट्टनम से बनारस,अयोध्या के लिए पैदल यात्रा पर निकले तीन श्रद्धालु, एक मुलाकात सोनभद्र में

  •  आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम से पैदल बनारस के काशी विश्वनाथ सहित अन्य मंदिर एवं अयोध्या के राम मंदिर जाएगें तीनो श्रद्घालु।

म्योरपुर (सोनभद्र) प्रशांत दुबे / सोन प्रभात

म्योरपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत रासपहरी मे बीजपुर-मुर्धवा मार्ग पर आंध्र प्रदेश से पैदल यात्रा पर 1 दिसंबर 2025 को निकले तीन श्रद्धालु ने बताया कि हम लोग एक साइकिल के साथ पैदल ही निकले है।आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम के 39 वर्षीय के.राजेश,63 वर्षीय नागेश्वर राव,58 वर्षीय महिला जी.लक्ष्मी ने बताया कि हम लोग पैदल ही विशाखापट्टनम से बनारस के काशी विश्वनाथ सहित अन्य मंदिरो मे एवं अयोध्या जाकर राम मंदिर मे दर्शन करेंगे।

तीनो श्रद्धालु जब रासपहरी गांव पहुंचे तो क्षेत्र के समाजसेवी प्रशांत दुबे,और ग्रामीण हरिकिशुन गोड़,दयाराम,किशन लोग आश्चर्य चकित हुए और उनसे पूछा कि आप लोग पैदल ही जांएगे तो उन्होने हंसते हुए कहा कि हां हम लोगो की आस्था भगवान मे है इसलिए हम लोग इस मुकाम तक पैदल ही पहुंचेगे।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On