June 24, 2025 4:36 PM

Menu

विश्व पर्यावरण दिवस पर उप जिलाधिकारी को पर्यावरण संरक्षण संबंधी पर्यावरण बचाओ संघर्ष समिति ने सौंपा ज्ञापन।

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर पौधा रोपणकर मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं ज्ञापित की गई।

दुद्धी – सोनभद्र / जितेंद्र चंद्रवंशी – सोन प्रभात

दुद्धी सोनभद्र विश्व पर्यावरण दिवस पर दुद्धी डी सी एफ कार्यालय में आयोजित संगोष्ठी में उपस्थित पर्यावरण संरक्षण के लिए चिंतित नगर के संभ्रांत लोगों ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण के लिए अपना अपना महत्वपूर्ण सुझाव व्यक्त किए तथा सामूहिक रूप से प्रस्ताव पारित कर संकल्प लिया कि कल प्रस्ताव की प्रति शासन को सौपने के लिए कल दिन में दिनांक 6 जून 2022 समय 12:00 बजे तहसील मुख्यालय पर उपस्थित होकर सभी लोगो द्वारा उपस्धित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा, संगोष्ठी में उपस्थित लोगों ने एक स्वर से उत्तर प्रदेश का कुशल नेतृत्व करने वाले माननीय मुख्यमंत्री आदित्य योगी नाथ जी के जन्म दिवस पर उन्हें बहुत हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए वक्ताओं ने ईश्वर से उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की ।

उपस्थित लोगों में बनवासी सेवा आश्रम के प्रबन्धक भाई विमल जी वरिष्ठ अधिवक्ता आर एस एस सह संघचालक नंदलाल अग्रहरी एडवोकेट,आर एस एस नगर संघचालक अमरनाथ, कमलेश मोहन दुद्धी बार के पूर्व अध्यक्ष प्रेमचंद यादव पूर्व अध्यक्ष कुलभूषण पांडेय , सिविल वार के अध्यक्ष प्रभु सिंह एड0 , प्रभा सोनी,आशा रावत, राफेखाॅ, सेराज खान सहित अनन्य बहुत सारे लोग उपस्थित होकर इस अवसर पर वृक्षारोपण किया और माननीय मुख्यमंत्री के इस पवित्र पावन दिन पर उन्हें बहुत ढेर सारी शुभकामनाएं व्यक्त की। कार्यक्रम की अध्यक्ष अवध नारायण यादव एवं संचालन पत्रकार और पर्यावरण संरक्षण समिति के सचिव जितेंद्र चंद्रवंशी ने किया।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On