June 25, 2025 5:56 AM

Menu

विश्व पर्यावरण दिवस पर वन विभाग परिसर में चेयरमैन ने फलदार वृक्ष का किया वृक्षारोपण।

                                   –                                              दुद्धी – सोनभद्र / जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ब्यूरो चीफ सोन प्रभात                                                                                             

दुद्धी सोनभद्र वन विभाग की पहल पर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन विभाग गेस्ट हाउस परिसर में फलदार वृक्ष का वृक्षारोपण नगर पंचायत दुद्धी चेयरमैन कमलेश मोहन  द्वारा किया गया  ।  नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि मौसम की बेरुखी से जनता एवं पशु-पक्षी त्राहि त्राहि कर रहे हैं । प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए पर्यावरण संरक्षण किया जाना अति आवश्यक है। पेड़ पौधों के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती । साथ में नगर पंचायत दुद्धी स्वच्छता अभियान के ब्रांड एंबेसडर जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ने कहा कि नदी , पहाड़ , पेड़- पौधे नष्ट हो रहे हैं । मनुष्य की संवेदनहीनता के कारण प्रकृति के साथ ताल मेल नहीं हो पा रहा ।

विश्व पर्यावरण दिवस के स्थापना के पीछे  विकसित एवं विकासशील देशों के बीच पर्यावरण के संरक्षण के प्रति जागरूक लाने , संरक्षण के लिए जैमिनी स्तर पर कार्य करने का संकल्प लिया गया था। परंतु विकसित देश प्रकृति का समूल दोहन करने पर अमादा युद्ध भूमि पर खुलेआम दिख रहे हैं । बड़ी संख्या में जंगलों में आग लग रही जीव जंतु पशु पक्षी भी त्राहि त्राहि कर रहे हैं । पानी का घोर संकट वर्षा नहीं होने के कारण जंगलों से घनी आबादी की ओर जीव जंतु पाए जा रहे । इसे गंभीरता से चिंतन कर समस्या का निदान जमीनी स्तर पर करना होगा । इस मौके पर वन विभाग दरोगा हीरालाल , सुरेंद्र प्रसाद  ,अनिल सिंह , माधो राम व मोनू तिवारी सहित वन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे ।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On