सोनभद्र | सोन प्रभात
जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अनपरा पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने शस्त्र अधिनियम से जुड़े मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के कुशल निर्देशन में थाना अनपरा पुलिस ने मु0अ0सं0 53/2026 धारा 110 बीएनएस व बढ़ोत्तरी धारा 30 शस्त्र अधिनियम से संबंधित अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार 12 मार्च 2026 की रात लगभग 11:44 बजे मुखबिर से प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर सिंगरौली रोड स्थित रेलवे पुल के नीचे दबिश देकर एक युवक को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अदद लाइसेंसी 12 बोर असलहा बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विशाल कुमार (24 वर्ष) पुत्र रमाशंकर प्रसाद, निवासी शिव मंदिर आरा खटाल रेनूसागर, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को 13 मार्च 2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए भेज दिया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 बृजेश कुमार दूबे, चौकी प्रभारी रेनूसागर, थाना अनपरा
हे0का0 विजय कुमार, थाना अनपरा
हे0का0 कमलेश सिंह यादव, थाना अनपरा
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए ऐसे अभियानों को आगे भी जारी रखा जाएगा।
Son Prabhat Live News is the leading Hindi news website dedicated to delivering reliable, timely, and comprehensive news coverage from Sonbhadra Uttar Pradesh + 4 States CG News, MP News, Bihar News and Jharkhand News. Established with a commitment to truthful journalism, we aim to keep our readers informed about regional, national, and global events.
















