August 4, 2025 5:13 PM

Menu

शांति व्यवस्था के मद्देनजर म्योरपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 16 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार।

म्योरपुर / सोनभद्र : बाबूलाल शर्मा / प्रशांत दुबे/ सोन प्रभात न्यूज

  • निरोधात्मक कार्रवाई में रासपहरी व लिलासी क्षेत्र के कई व्यक्तियों को भेजा गया न्यायालय

जनपद सोनभद्र में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कदम उठा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 08 जुलाई 2025 को थाना म्योरपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग अलग जगहों से कुल 16 अभियुक्तों को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक रूप से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार मीणा के आदेशानुसार किया गया, जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) श्री त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी श्री राजेश कुमार राय के निकट पर्यवेक्षण की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की सूची:

  1. मुनेश्वर यादव, निवासी मुर्ता, थाना दुद्धी – उम्र 35 वर्ष
  2. विकाश, निवासी लिलासी, म्योरपुर – उम्र 20 वर्ष
  3. अविनाश गुप्ता, निवासी लिलासी – उम्र 18 वर्ष
  4. राम सुख, निवासी रासपहरी – उम्र 40 वर्ष
  5. जय प्रकाश, निवासी रासपहरी – उम्र 55 वर्ष
  6. शिव प्रकाश, निवासी रासपहरी – उम्र 50 वर्ष
  7. सत्य प्रकाश, निवासी रासपहरी – उम्र 46 वर्ष
  8. रामवृक्ष, निवासी रासपहरी – उम्र 55 वर्ष
  9. धनपाल सिंह, निवासी रासपहरी – उम्र 45 वर्ष
  10. सिलोचन, निवासी रासपहरी – उम्र 30 वर्ष
  11. शिवव्रत, निवासी रासपहरी – उम्र 35 वर्ष
  12. देवनारायन, निवासी रासपहरी – उम्र 46 वर्ष
  13. रामलाल, निवासी रासपहरी – उम्र 58 वर्ष
  14. रामनरेश, निवासी रासपहरी – उम्र 47 वर्ष
  15. संजय प्रजापति, निवासी रासपहरी – उम्र 27 वर्ष
  16. चन्द्रपाल सिंह, निवासी रासपहरी – उम्र 34 वर्ष

इन सभी व्यक्तियों को पुलिस ने निरोधात्मक कार्यवाही के तहत हिरासत में लिया और अग्रिम विधिक प्रक्रिया हेतु माननीय न्यायालय भेज दिया गया।


इस कार्यवाही में सम्मिलित पुलिस टीम:

  • थानाध्यक्ष – कमल नयन दूबे, थाना म्योरपुर
  • उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह, चौकी प्रभारी, लिलासी
  • उपनिरीक्षक अनंत राय, थाना म्योरपुर
  • हेड कांस्टेबल प्रदीप राय, थाना म्योरपुर
  • हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार यादव, थाना म्योरपुर
  • कांस्टेबल सुधीर चौधरी, थाना म्योरपुर
  • कांस्टेबल रणंजय सिंह, थाना म्योरपुर

पुलिस प्रशासन का सख्त संदेश

इस निरोधात्मक कार्रवाई के माध्यम से पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि जनपद में शांति भंग करने वालों के खिलाफ किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। म्योरपुर थाना क्षेत्र में आगामी समय में किसी भी सामाजिक विघटनकारी गतिविधि या कानून-व्यवस्था को भंग करने की मंशा रखने वालों को कड़ी सजा दी जाएगी।

 

🔗 Website: www.sonprabhat.live
📱 Follow us on Facebook, Instagram, YouTube

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On