शालिनी गुप्ता को राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

Sonbhadra – U. Gupta / Sonprabhat News 

सोनभद्र, म्योरपुर ब्लॉक की कंपोजिट विद्यालय मुर्धवा में तैनात (सहायक अध्यापक) शालिनी गुप्ता को राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। सहायक अध्यापिका डॉक्टर शालिनी गुप्ता एम.एस.सी.,पी.एच.डी. है। उनको या सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, नवाचार एवं शिक्षण कार्य के लिए राज्य अध्यापक पुरस्कार प्रदान किया गया है।

डॉक्टर शालिनी गुप्ता ने कहा कि राज्य अध्यापक पुरस्कार से चयनित होने पर मैं अपने माता-पिता, विद्यालय परिवार, सभी बच्चों और अपने सभी अपनों को हृदय से धन्यवाद एवं प्रणाम करती हूँ। उन्होंने कहा कि सोनभद्र चयन समिति के सभी सदस्यों का भी मै आभार व्यक्त करती हूं जिनके सहयोग से मेरा शिक्षक होना आज सफल हुआ। मिशन शिक्षण संवाद ने मुझमे आत्मविश्वास दिया है। अनेक कठिन चुनौतियों और परीक्षाओं के बीच ईश्वर पर विश्वास ने मेरे संघर्ष को सफलता का आधार बनाया है।

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार गुप्ता और ब्लॉक अध्यक्ष पवन शुक्लेश ने कहा कि म्योरपुर के लिए आज गर्व का लम्हा है राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त होने की शालिनी मैम को हार्दिक बधाई आपने अपनी कर्मठता, लगनशीलता, सतत प्रयास से यह लक्ष्य हासिल किया। आप शिक्षा के क्षेत्र में निरन्तर ऐसे प्रयास करते रहें तथा अपनी मेहनत व ईश्वर की कृपा से शीघ्र राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित हों।”

डॉक्टर शालिनी गुप्ता ने अपने अध्यापन में अनेक उपलब्धियां हासिल की है, उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर जल संरक्षण सहित विभिन्न विषयों पर शोध पत्र भी प्रकाशित किया है। भौतिक विज्ञान में अभिक्रमित अनुदेशन विषय पर शोध उपाधि प्राप्त की है। साहित्य के क्षेत्र में आठ पुस्तकों का प्रकाशन कर चुकी है। उन्हें शिक्षण मे नवाचार के लिए उत्कृष्ट शिक्षा सम्मान, काव्य सम्मेलन में प्रशस्ति पत्र में भी प्राप्त हो चुका है। डॉक्टर शालिनी गुप्ता ने कहा कि समाज में अध्यापक का स्थान अत्यंत महत्वपूर्ण है वह एक पीढ़ी से दूसरी पीढी को बौद्धिक परंपराएं और शिक्षण कौशल पहुंचने का माध्यम है तथा सभ्यता के प्रकाश को उज्ज्वलित रखने में एक गुरु ही सहायक होते है।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On