June 24, 2025 3:45 PM

Menu

शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष बने राघवेंद्र सिंह त्रिपाठी।

डाला – सोनभद्र / अनिल कुमार अग्रहरि – सोन प्रभात

डाला सोनभद्र। प्राथमिक विद्यालय डहकूडंडी में उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संघ सोनभद्र प्रदेश संगठन मंत्री/जिलाध्यक्ष श्री योगेश कुमार पाण्डेय एवं जिला कमेटी की उपस्थिति में ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणी का मनोनयन सर्वसम्मति से किया गया।

जिसमें श्री राघवेंद्र कुमार त्रिपाठी ब्लॉक अध्यक्ष ,श्री मृन्तुंजय सिंह ब्लॉक महामंत्री, श्री रोशन कुमार ब्लॉक कोषाध्यक्ष, श्री वीरेंद्र कुमार पनिका ब्लॉक उपाध्यक्ष ,श्री गोविंद प्रसाद गुप्ता ब्लॉक प्रचार मंत्री, श्री आलोक कुमार तिवारी ब्लॉक संगठन मंत्री श्री विनय कुमार ब्लॉक संरक्षक मनोनीत किये गये।इस मौके पर श्री योगेश कुमार पाण्डेय ने सर्वप्रथम सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि ब्लॉक की समस्याओं का प्राथमिकता से निदान कराएंगे एवं शिक्षकों के हित के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

अध्यक्ष जी ने यह भी कहा कि पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष व ब्लॉक महामंत्री को जिलाकार्यकारिणी में सम्मिलित किया जाएगा। इस अवसर पर जिला संरक्षक श्री जयप्रकाश राय,जिला प्रवक्ता/पर्वेक्षक श्री आनंद त्रिपाठी , श्री रवींद्र नाथ चौधरी,श्री अशोक सिंह, श्री शशांक चतुर्वेदी, नवीन गुप्ता जी श्री राजेश जायसवाल, श्री अमित चौबे,श्री राजेश द्विवेदी,श्री अमित सेठ, श्री पवन सिंह,विनय कुमार त्रिपाठीगौतम पटेल ओमप्रकाश बिरेन्द्र कुमार अमित कुमार त्रिपाठी मिथिलेश कुमार त्रिपाठी. इमरान सलमानी गोविंद गुप्ता योगेश कुमार मनीष कुमार प्रशांत वर्मा तिनकेश सिंह. मो0 बहलोल. फैजान अहमद. प्रशान्त आदि सैकड़ो शिक्षक मौजूद रहे।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On