August 1, 2025 6:38 PM

Menu

शिक्षा और प्रशासन में उत्कृष्ट योगदान के लिए खण्ड शिक्षा अधिकारी धनंजय सिंह हुए सम्मानित।

सोनभद्र/ यू. गुप्ता/ सोन प्रभात 

जिले में आयोजित आकांक्षी जिला सम्मान समारोह के अंतर्गत आज शुक्रवार को विवेकानंद परीक्षा गृह में एक भव्य कार्यक्रम के दौरान खण्ड शिक्षा अधिकारी धनंजय सिंह को उनके प्रभावी एवं प्रशासनिक और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सुधार के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी और सदर विधायक भूपेश चौबे द्वारा खण्ड शिक्षा अधिकारी धनंजय सिंह को प्रशंसनीय प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक में कार्यरत रहते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी धनंजय सिंह द्वारा दूरदर्शी फसलों ने शिक्षा व्यवस्था में उत्कृष्ट एवम् सकारात्मक परिवर्तन हुआ था। जिससे रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक निपुण ब्लॉक के रूप में घोषित हुआ।

खण्ड शिक्षा अधिकारी धनंजय सिंह को शिक्षा विभाग में उनकी विनम्र कार्यशैली और सशक्त निर्णय क्षमता के लिए भी जाना जाता है। वर्तमान में वे नगवा ब्लॉक में कार्यरत है। और यहां भी शिक्षा व्यवस्था को प्रभावी ढंग से मजबूर कर रहे हैं उनके नेतृत्व में कई गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की गई साथ ही स्कूलों का निरीक्षण करके व्यवस्थाओं की समीक्षा लगातार की जा रही है।

इस अवसर पर इस कार्यक्रम में मौजूद विद्वानों, शिक्षाविदों, अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों ने खण्ड शिक्षा अधिकारी धनंजय सिंह के योगदान की भूरी-भूरी सराहना करते हुए उन्हें शिक्षा व्यवस्था का एक अनुकरणी स्तंभ बताया और कहा कि आगे भी वे अपने ब्लॉक को और निपुण बनाने की प्रक्रिया में योगदान देते रहेंगे।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On