February 5, 2025 11:29 PM

Menu

शिक्षा क्षेत्र म्योरपुर के अंतर्गत आज संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई सम्पन्न।

म्योरपुर – सोनभद्र – उपमा गुप्त/ आशीष गुप्ता

सोनभद्र ,म्योरपुर / शिक्षा क्षेत्र म्योरपुर के अंतर्गत आज संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सर्वेश कुमार गुप्ता और मुजीब खान के संरक्षण में संपन्न हुई। इसमें दौड़, कबड्डी, खो-खो, लंबी कूद जैसे अनेको खेलो में बच्चों ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया। यह कार्यक्रम उच्च प्राथमिक विद्यालय रासपहरी पर सम्पन्न हुआ। बच्चों की इस संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ श्री रजनीश श्रीवास्तव ए.आर.पी., श्री विनोद पांडे ए.आर.पी, श्री अखिलेश देव पांडे ए.आर.पी जी ने सरस्वती माता की फोटो पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर श्री रजनीश श्रीवास्तव जी ने कहा की “खेलों के द्वारा शरीर स्वस्थ और फुर्तीला बनता है। खेलों से हमारा व्यायाम व मनोरंजन दोनों होता है। अत: हम तन और मन दोनों से स्वस्थ रहते हैं तथा हमारा मन भी हमेशा प्रसन्न रहता है। खेलकूद के द्वारा शरीर का आलस्य, कमजोरी तथा दुर्बलता दूर हो जाती है अगर मनुष्य का शरीर स्वस्थ हो तो उसका मन व दिमाग भी स्वस्थ रहते हैं।”

श्री विनोद पांडे ए.आर.पी जी ने कहा कि “खेलों से मानसिक स्तर का विकास होता है। शारीरिक विकास स्कूलों में बच्चों को कई तरह की गतिविधि में हिस्सा लेने का मौका देता है। इससे उनकी शारीरिक क्षमता का विकास होता है।”

अखिलेश देव पांडे जी ने कहा कि “खेलों से हम टीम वर्क का कौशल सीखते हैं। आपका बच्चा सीखता है कि किस प्रकार टीम की विजय में योगदान दिया जा सकता है। यह एक मूल्यवान गुण है।

संकुल शिक्षक सर्वेश कुमार गुप्त ने कहा कि “खेल या अन्य शारीरिक गतिविधियों से मांसपेशियों का विकास होता है। स्वस्थ हड्डियों और मांसपेशियों के अच्छे विकास के लिए बच्चों को खेल, व्यायाम के प्रति उत्साहित करना चाहिए।”

संकुल शिक्षक मुजीब खान ने कहा कि “जब बच्चा खेलों में भाग लेता है तो बच्चे की इम्यूनिटी बढ़ती है। इसके अलावा बच्चे को खुली हवा में छोड़ना अच्छा होता है ताकि उसे अपने आसपास के वातावरण का ज्ञान हो सकता है।”

 

इस अवसर पर संकुल के प्रत्येक विद्यालय के बच्चों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता तथा कबड्डी, लंबी कूद, खो-खो में बच्चों ने अपना दमखम दिखाया। उच्च प्राथमिक विद्यालय रासपहरी के बच्चों का जलवा कायम रहा। संकुल शिक्षक सर्वेश कुमार गुप्ता, मुजीब खान के संरक्षण में यह प्रतियोगिता आयोजित की गई थी इस दौरानअवध बिहारी सिंह, प्रदीप कुमार, उमेश कुमार, रविंद्र कुमार, शशि रंजन, राम प्रकाश आर्य, नीलम सिंह कुशवाहा, ममता सिंह, सरला देवी, सीमा मैडम, रश्मि गुप्ता, संध्या रानी, खुशबू तिवारी विभा मैडम, रितेश्वर सिंह, शशि रंजन, संदीप कुमार, दिनेश यादव आदि गांव के बहुत सारे गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Ad- Shivam Medical

The specified slider is trashed.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On