दुद्धी / सोनभद्र – जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ब्यूरो चीफ सोन प्रभात
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2024/03/img-20240308-wa00225286204717988675356-1024x576.jpg)
दुद्धी सोनभद्र तहसील अंतर्गत शिवरात्रि के पावन पर्व पर धर्म की नगरी दुद्धी में स्नान ध्यान के उपरान्त प्रातः शिवालयों – मंदिरो में आराध्य भगवान भोलेनाथ को आस्था के साथ शिवालयों में प्रातः बेलपत्र, भांग धतूर, मदार, दूध, पुष्प आदि ग्रामवासी, क्षेत्र वासियों द्वारा भगवान को सपरिवार चढ़ाया गया | प्राचीन शिव मन्दिर शिवाला, कन्हरेश्वर मंदिर, पंचदेव मंदिर, कैलाश कुंज मन्दिर, हीरेश्वर मंदिर, लौंआ पहड़ी, मुड़गुड़ी पहाड़ी आदि प्रमुख मंदिरों सहित विभिन्न मंदिरों पर पूजा पाठ भक्ति भाव से किया गया |
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2024/03/img-20240308-wa00245909343347857980194-1024x484.jpg)
तत्पश्चात पूर्वांचल का ऐतिहासिक शिव बारात भगवान भोले नाथ की सवारी बसहा बैल पर भगवान का रूप धरे भोलेनाथ के साथ नर,किन्नर, भूत पिशाच, दैत्य ब्रह्मा विष्णु एवं देवियों की दर्जनों रूप धरे लड़कियां राधा कृष्ण मंदिर एवं प्राचीन शिव मंदिर से शिव बारात ढोल नगाड़े डीजे के साथ जबरदस्त आतिशबाजी करते हुए राजेश्वर उर्फ राजू आढती, नारायण उर्फ नज्जू अग्रहरी,रामेश्वर प्रसाद राय, पुरोहित व पक्ष कृष्ण दत्त तिवारी, ऋषभ मिश्रा, रामपाल जौहरी एडवोकेट,पवन सिंह, दीपक शाह, जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी आदि के साथ कैलाश कुंज मल्लदेवा के लिए निकली तो वहीं दिहवार बाबा मंदिर रामनगर दुद्धी से शिव बारात हीरेश्वर महादेव मंदिर बीड़र के लिए प्रस्थान सुनील जायसवाल, आमेश अग्रहरी सभासद, बालेश्वर जायसवाल,बबलू कश्यप टिंकू, राजू शर्मा आदि भक्तगण नाचते गाते हीरेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे जहां हीरेश्वर जायसवाल परिवार रविंद्र जायसवाल, पंकज जयसवाल, नीरज जायसवाल, मनोरमा जायसवाल, राखी जायसवाल आदि द्वारा बारातियों का स्वागत किया गया तत्पश्चात वैवाहिक मांगलिक कार्यक्रम संपन्न आस्था के साथ कराया गया l वहीं प्राचीन शिव मंदिर से कैलाश कुंज के लिए निकली बारात का उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरनाथ जायसवाल, प्रेमचंद आढती, शंभू आढ़ती, अनूप कुमार जायसवाल हाथी व्यापारियों द्वारा भक्तगणों को खीर खिलाकर स्वागत बारातियों का किया गया | रास्ते में महिवाल फ्रूट सेंटर विनोद कुमार द्वारा फल भेंट भक्तों को किया गया | राजघराना कपड़ा व्यवसाय त्रिवेदी प्रसाद व चंदन कुमार,सी एच हो प्रियंका सहित महिलाओं द्वारा शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया | ग्राम प्रधान मल्लदेवा सीता जायसवाल, प्रधान प्रतिनिधि निरंजन जायसवाल, नवल किशोर जायसवाल, सतीश जायसवाल, धर्मदेव जायसवाल, शांति प्रकाश जायसवाल आदि ग्रामवासियो द्वारा ठंडाई पिलाकर बारातियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया |
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2024/03/img-20240308-wa00252988141034046522593-1024x484.jpg)
तत्पश्चात बीड़ी पत्ता गोदाम के पास स्थित मंदिर पर आयोजित अलोक कुमार जायसवाल, मनीष कुमार जायसवाल, सोनू जायसवाल, भक्तगणों द्वारा भगवान भोलेनाथ को भोग खीर लगाकर भक्तगणो को खीर खिलाया गया | तत्पश्चात बारातियों का कैलाश कुंज मंदिर पर माल्यार्पण कर आयोजक मंडल द्वारा अभिनंदन किया गया | ततपश्चात मांगलिक मंत्रोचरण के बीच संपन्न हुआ भव्य भगवान शंकर एवं पार्वती जी का विवाह समारोह स्पार्कल के साक्षी 33 करोड़ देवी देवताओं के साथ हजारों ग्राम वासी नगर वासी क्षेत्रवासी आस्था के साथ मौजूद रहे | आयोजक मंडल डॉक्टर लवकुश प्रजापति द्वारा बारातियों का अभिनंदन स्वागत उद्बोधन कर सभी के प्रति आभार व्यक्त किया | रामेश्वर प्रसाद राय, वरिष्ठ अधिवक्ता रामपाल जौहरी एडवोकेट व पंडित दीनदयाल उपाध्याय विचार मंच के महामंत्री जितेन्द्र चन्द्रवंशी द्वारा अद्भुत परंपरा के अविरल प्रवाह की भूरि भूरि प्रशंसा किया | इस मौके पर हजारों भक्तगण आस्था के साथ मौजूद रहे |
![Sonprabhat Live News](https://sonprabhat.live/wp-content/litespeed/avatar/d0bbc52ee97ec57a3f066983626be72e.jpg?ver=1738736541)
Son Prabhat Live News is the leading Hindi news website dedicated to delivering reliable, timely, and comprehensive news coverage from Sonbhadra, Uttar Pradesh, and beyond. Established with a commitment to truthful journalism, we aim to keep our readers informed about regional, national, and global events.
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2024/12/शुभाजंली-क्लिनिक.png)
![Ad- Shivam Medical](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2024/12/Your-paragraph-text-1.png)
The specified slider is trashed.