February 7, 2025 11:53 AM

Menu

शिवाजी तालाब पर उप जिला अधिकारी दुद्धी रमेश कुमार एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी रामआशीष यादव सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर छठ घाट पहुंचे।

दुद्धी – सोनभद्र 

जितेंद्र चन्द्रवंशी- सोनप्रभात

दुद्धी शिवाजी तालाब पर उप जिलाधिकारी दुद्धी रमेश कुमार एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी रामआशीष यादव ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर शिवाजी तालाब एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में घाटों पर भ्रमण किया।

दुद्धी सोनभद्र तहसील अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार के गाइडलाइन के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर उप जिलाधिकारी दुद्धी रमेश कुमार एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी रामाशीष यादव छठ घाटों पर पहुंचे और पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया साथ ही किसी प्रकार की अनहोनी ना हो इसके लिए आयोजक मंडल से भी वार्तालाप कर चाक-चौबंद व्यवस्था बनाए जाने में प्रशासन का सहयोग बनाए रखने का निर्देश दिया।

साथ में उप निरीक्षक संतोष कुमार सिंह सुधीर कुमार ओम प्रकाश बस नारायण यादव महिला कांस्टेबल सहित भारी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद रहे।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On