March 13, 2025 9:46 PM

Menu

शिव भक्त नन्दी महाराज जी की प्रतिमा मिलने से खुशी का माहौल।

सोनभद्र – सोनप्रभात – वेदव्यास सिंह मौर्य 

रायपुर थाना क्षेत्र के तेलाड़ी गांव में शिव भक्त नन्दी महराज जी की प्रतिमा मिलने से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल हो गया है।

बतादें कि तेलाड़ी गांव के सीताराम मौर्य मकान बनवाने हेतु अपने बगल के खेत से मिट्टी निकलवा रहे थे।उसी समय फावड़ा एक पत्थर से टकराने की आवाज आई। पहले तो पत्थर समझकर खुदाई की जाने लगी।जब काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया तो नन्दी महराज जी की प्रतिमा देख लोग आश्चर्यचकित हो गये।जो जहां से सुनता था दौड़ पड़ता था।

सीताराम मौर्य का लड़का सुभाष मौर्य प्रतिमा की धुलाई साफ सफाई कर अपने दरवाजे पर रख दिया है। आसपास व गांव के लोग मन्दिर बनवाने पर बिचार कर रहे हैं।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On