June 25, 2025 2:16 AM

Menu

श्री राम महा यज्ञ एवं संगीत मय श्री राम कथा में बह रही भक्ति रस की गंगा!!

  • सु श्री बहिन प्रेम लता की मधुर वाणी व संगीत मय राम कथा सुनने के लिए जुट रही है भारी भीड़!!

विंध्य नगर – सिंगरौली / सुरेश गुप्त “ग्वालियरी” – सोन प्रभात

संत व्रह्मर्षी 1008 श्री गोपाल दास जी महाराज के कृपा पात्र श्री राजेश्वर दास जी महाराज के चतुर्माश व्रत के उपलक्ष्य में श्री राम कथा का नव जीवन विहार सेक्टर शिव मंदिर विंध्य नगर में दिनांक 11नवंबर से 21 नवंबर तक आयोजन किया गया है। प्रवचन कर्ता मानस मर्मज्ञ संत श्री राजेश्वर दास जी महाराज ने बताया कि यह विशाल आयोजन स्थानीय धर्म प्रेमियों एवम क्षेत्रीय भक्त गणों के अनुरोध पर जन कल्याण तथा धर्म प्रसार हेतु आयोजित किया जा रहा है।


भोपाल से पधारी बहिन सुश्री बहिन प्रेम लता ने आज भरत प्रसंग पर सुंदर व्याख्या देते हुए कहा हनुमान जी ने श्री भरत को राम जी से तुलना करते हुआ कहा आप तो मरणोपरांत भक्तों को मोक्ष प्रदान करते है परन्तु भरत भैया तो जीवित शरीर को मोक्ष प्रदान करने की क्षमता रखते है, भरत भईया ने मुझे वाण मारा और मेरे मुख से मोक्ष दायनी श्री राम का नाम निकला !! इंद्रजीत वध प्रसंग पर सुंदर व्याख्या देते हुए सुश्री बहिन प्रेम लता ने कहा यह युद्ध दो महावीरों का नही बल्कि दो महा सतियों के बीच था एक तरफ महासती उर्मिला तो दूसरी तरफ महा सती सुलोचना!! यहां जीत महा सती उर्मिला की हुई क्यूं की उनके साथ धर्म था और मेघनाथ के साथ रावण जैसा अधर्मी।


पंच कुंडीय श्री राम कथा समिति के अध्यक्ष समाजसेवी रमेश कुशवाहा ने बताया आज श्री राम कथा का अंतिम दिवस है समस्त कार्यक्रम स्थानीय धर्म प्रेमी बंधुओ ने मिलकर आयोजित किया है, कल महा प्रसाद कार्य क्रम संपन्न होगा!! इस भक्ति मय आयोजन में राम अशोक शर्मा ( संरक्षक) राम लाल वर्मा,गीता प्रसाद, राकेश दुबे, विंदेश्वरी दुबे, विनीता कुशवाहा , आर के द्विवेदी की महत्व पूर्ण भूमिका रही!!मुकेश दुबे,अश्वनी सिंह,चित्रकूट जी,राजेंद्र,अरविंद दुबे,अखंड दुबे, जैती दुबे,राजेश तिवारी व राजदेव जी ,माखन आदि ने यहां की व्यवस्था को सुंदर रूप से संचालित किया जिसकी आगंतुक भक्त गणों ने भूरि भूरि प्रशंसा की, महा आरती के मुख्य अतिथि रहे रमेश दुबे,राजबहोर तिवारी,वालेंद्र शेखर,जयंती दुबे, राम लक्ष्मण कुशवाहा,शिव बालक कुशवाहा, सुमंत सिंह आदि।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On