July 21, 2025 7:57 PM

Menu

संघ कार्य है अपनी मातृ भूमि की सेवा का कार्य, संघ का कार्यकर्ता स्वयंसेवक होता है, वह कार्य के बदले कुछ पाने की अपेक्षा नहीं रखता…. राजेंद्र गोयल

विंध्य नगर सिंगरौली/ Suresh Gupta / Sonprabhat News 

दिनांक 19 जुलाई को विंध्य नगर बैढ़न के नवजीवन बिहार उपनगर क्षेत्र के स्वयं सेवक समूह की एक महत्वपूर्ण सभा त्रिदेव मंदिर में आयोजित हुई जिसमें पचासों कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर गुरु स्वरूप ध्वज को प्रणाम करते हुए प्रार्थना की जिसका हिंदी रूपांतरण निम्न है..

हे वत्सल मातृ भूमि! मैं तुझे निरंतर प्रणाम करता हूं! हे हिन्द भूमि! तूने ही मुझे सुख में बढ़ाया है! हे मंगलमयी पुण्य भूमि तेरे हित मेरी यह काया अर्पित हो! तुझे मैं अनंत बार प्रणाम करता हूं!!
इस शुभ अवसर पर सर्व प्रथम गुरु स्वरूप भगवा ध्वज को प्रणाम कर संघ कार्यकर्ता राजेश अग्रवाल ने संघ गीत का वाचन करवाया, जिसके बोल हमारे दृढ़ संकल्प को उत्साहित करते है,

हम कंचन है कांच नहीं हैं, ले लो अग्नि परीक्षा! सुख की नहीं, कष्ट सहने की हमने ली है दीक्षा!!

स्वयंसेवक राजेश अग्रवाल ने बताया यह शाखा उप नगर क्षेत्र नवजीवन बिहार के संघ कार्यकर्ताओ द्वारा गुरु पूर्णिमा एवं समर्पण के लिए आहूत की गई है, आपने इस अवसर पर आज के शाखा के महत्व को समझाते हुए बताया संघ का कार्यकर्ता एक स्वयं सेवक होता है वह समाज के किसी भी कार्य के बदले में कोई पैसा नहीं लेता, संघ कार्य है अपनी मातृ भूमि की सेवा करना, हर कार्य के लिए धन की आवश्यकता होती है इसके लिए हम किसी से चन्दा नहीं लेते है केवल आपका त्याग और समर्पण गुरु स्वरूप भगवा ध्वज को समर्पण करते है, दक्षिणा स्वरूप धन को अंकों में नहीं आंका जाता, भगवा ध्वज हमारे त्याग का प्रतीक और पराक्रम की निशानी है, इस भगवा रंग में पवित्रता और पराक्रम समाया हुए है, हमे उसके सम्मुख ही दक्षिणा अर्पित करनी है!! स्वयंसेवक राजेंद्र गोयल ने इसके स्थापना और कार्यों पर अपने विचार साझा करते हुए बताया आज हम संघ का शताब्दी वर्ष मना रहे हैं आज के ही वर्ष 1925 में विजया दशमी के दिन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना नागपुर में की, इसका मुख्य उद्देश्य है हिंदू राष्ट्र वाद अर्थात राष्ट्रवाद यानी सांस्कृतिक राष्ट्र वाद, हर घटक चाहे वह राजनैतिक हो, शैक्षणिक,सांस्कृतिक, औद्योगिक ही नहीं हमे विद्यार्थी, महिलाएं, किसान, मजदूर, वनवासी, आदिवासी आर्थिक रूप से कमजोर दुर्बल सभी में राष्ट्रवाद प्रवाहित करने के साथ ही संगठित करके उनके हित में कार्य करना, आज हमारा संघ परिवार दिन प्रति दिन अपने कार्यों।से जनता के दिल में अपनी जगह तो बना ही रहा हैं और परिवार विस्तार पा रहा है!!

आज के इस विशेष शाखा में अनेक स्वयं सेवकों की उपस्थिति रही जिसमें राजेंद्र गोयल,संजय अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, सुरेश शाह, अरविंद दिवाकर, आर बी सिंह, रंजन वर्मा, संजय अग्रवाल, राजेंद्र वर्मा, देवी चरण बंसल, राजेश सोनी, रामजी प्रजापति, मुकेश अग्रवाल, मनोज सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, विक्रम गुप्ता, गगन दीप सिंह, विकास श्रीवास्तव, इंद्र प्रकाश पाण्डेय, सुरेश गुप्त ग्वालियरी सहित अनेक स्वयं सेवक उपस्थित रहे!!

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On