दुद्धी – जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ब्यूरो चीफ सोनभद्र
दुद्धी सोनभद्र राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शाखा स्थल रामलीला खेल मैदान दुद्धी पर गुरुध्वज के बीच संघ शाखा प्रार्थना – ” नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमे , त्वया हिन्द भूमें सुखम् वरधितोहम — के साथ समारोह आरंभ हुआ। – स्वयंसेवकों के सनातन परंपरा का अदभुत रंगों का त्यौहार होली के पूर्व रविवार को पावन पर्व स्वयंसेवकों के बीच फाग गीत ” पनिया भईल लाले लाल , ए गाउरा हमरो के चाही! हे अड़भंगिया तू रह गई ला – — लाल लाल पानी कह कहवा ई होला! भोला खरीदे के परिहें गुलाल हो
आहे खरीदे के परिहें गुलाल
ए गउरा हमरो के चाही
पनिया लाले लाल ए गउरा हमरो के चाही !
पनिया लाले लाल ए गउरा हमरो के चाही!! ” आदि फाग गीत स्वयसेवक शारीरिक प्रमुख निमेष कसेरा द्वारा प्रस्तुत कर होली का शमा बांध दिया।

एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर पावन पर्व की शुभकामनाएं ज्ञापित नगरवासीयों क्षेत्रवासीयों एवं देशवासियों को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला संघ चालक रविंद्र कुमार जायसवाल,जिला ग्राम विकास प्रमुख नन्दलाल अग्रहरी,नगर संघ चालक अमरनाथ जायसवाल ,कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहें डॉक्टर शभूशरण सिंह सहित नगर प्रचारक रितेश कुमार, नगर कार्यवाह रितेश जौहरी,स्वयंसेवक डॉक्टर विनय कुमार,डॉक्टर सत्यम अग्रहरी,शिव शंकर गुप्ता, संदीप कुमार गुप्ता,अनिल गुप्ता,कृष्णदेव अग्रहरि, पंकज जयसवाल, देवेश मोहन,अरुण तिवारी, सुरेश अग्रहरि, सुरेंद्र गुप्ता निखिल जायसवाल, अखिलेश सोनी आदि दर्जनों स्वयंसेवक संघ विकिर उपरांत रंग उत्सव कार्यक्रम में उल्लास के साथ मौजूद रहे |

Son Prabhat Live News is the leading Hindi news website dedicated to delivering reliable, timely, and comprehensive news coverage from Sonbhadra Uttar Pradesh + 4 States CG News, MP News, Bihar News and Jharkhand News. Established with a commitment to truthful journalism, we aim to keep our readers informed about regional, national, and global events.

