February 5, 2025 1:14 PM

Menu

संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तैयारियों की समीक्षा हुई।

सोनभद्र / संजय सिंह / सोन प्रभात /

सोनभद्र। नगर पंचायत चुर्क-घुर्मा, सोनभद्र की चेयरमैन मीरा देवी की अध्यक्षता में माह जुलाई, 2024 में प्रस्तावित संचारी रोग नियंत्रण महा अभियान को लेकर अर्न्तविभागीय बैठक का आयोजन नगर पंचायत सभागार में किया गया। अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सरोज ने अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सभासदों के साथ संचारी रोग नियंत्रण अभियान की तैयारियों की समीक्षा किया गया।

अधिशासी अधिकारी ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 जुलाई  से 31 जुलाई, 2024 तक चलाया जायेगा। संचारी रोग नियंत्रण अभियान में रोगों से बचाव के लिए विस्तृत जानकारी दी गई, साथ ही यह भी बताया गया कि वेक्टर जनित बीमारियों जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, फाइलेरिया, कालाजार इत्यादि की रोकथाम के लिए राष्ट्रीय जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत 1 जुलाई 31 जुलाई, 2024 तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान संचालित किया जायेगा। इसके बचाव के लिए नगर पंचायत हर सम्भव प्रयास करेगा। साथ ही घर-घर दस्तक अभियान चलाया जायेगा। घर-घर दस्तक अभियान के तहत लोगों के घरों तक पहुँच कर उन्हें संचारी रोगों के प्रति जागरूक करने के साथ ही बचाव के तरीकों के बारें में भी जानकारी दी जाएगी। अभियान की तैयारी को लेकर स्वास्थ्य विभाग के सभी सहयोगी विभागों से विस्तृत जानकारी ली गई। बैठक में वार्ड नं0- 01 के सभासद सूरज चन्द्रवंशी, वार्ड नं0- 04 के  हिमांशु खत्री (अंशु), वार्ड नं0- 10 की आरती देवी, वार्ड नं0- 06 के अजय सिंह एवं नगर पंचायत के कर्मचारी रामराज, शीतला प्रसाद (सफाई सुपरवाइजर), नवल कुमार सोनी (क0आ0),  अवनीश श्रीवास्तव, सुनील कुमार, इत्यादि कर्मचारी उपस्थित रहें।

Ad- Shivam Medical

The specified slider is trashed.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On