July 29, 2025 10:41 AM

Menu

संत सनातन धर्म सेवा संस्थान राष्ट्रीय सचिव ने नगवां शनि मंदिर पर की बैठक।

सोनभद्र – सोनप्रभात

वेदव्यास सिंह मौर्य

28 जनवरी को संत सनातन धर्म सेवा संस्थान के शनि देव नगर शनि मंदिर कोहलवल नगवा सोनभद्र के तत्वाधान में प्रदेशिक बैठक किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सचिव पूज्य श्री श्री शनि पीठाधीश्वर अनंत विभूषित श्री बालयोगेश्वर आनंद स्वामी शनि देव जी महाराज जी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

राष्ट्रीय सचिव सनी देव महाराज जी द्वारा सभी प्रदेश के पदाधिकारी एवं जिला जिला पदाधिकारी को दिशा निर्देश देते हुए उन्होंने बताया कि धर्म सेवा गौ सेवा संत सेवा मंदिर सेवा का संत सनातन धर्म सेवा संस्थान हमेशा की तरह सहयोग करता रहेगा एवं अपने संगठन को मजबूती से पूरे विश्व में प्रचलित करना होगा।

 

मौके पर मौजूद युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव परमानन्द सिंह, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिमन्यु, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष रीना राय, पुजारी प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष रमेश,  युवा प्रकोष्ठ संगठन मंत्री सूरज पांडे, सेवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष हनुमान, युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष पन्नालाल, मीडिया प्रभारी जिला अध्यक्ष दिलीप पटेल, युवा प्रकोष्ठ जिला सचिव निलेश ,युवा प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र,  राम कीर्ति, रवि , अनिल सिंह, रमेश, गुरु शंकर ,सुरेश सभी लोग मौजूद रहे।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On