June 25, 2025 3:51 PM

Menu

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का मिला घर के बड़ेर में शव सनसनी।

डाला – सोनभद्र / अनिल अग्रहरि – सोन प्रभात

डाला,सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोटा के टोला पतगड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में घर के बडेर में विवाहिता शव लटकता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह लगभग नौ बजे सुनिता देवी उम्र लगभग 29 वर्ष पत्नी राजेश सिंह गोंड का संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर बडेर में साड़ी के सहारे शव लटकता मिला। उस समय घर पर कोई नही था। वही घर के ही एक युवक ने देखा तो वह हक्का बक्का रह गया और आस पास के लोगों को आवाज देने लगा। स्थानियो ने इस घटना की सूचना चोपन थाने को दिया सूचना मिलते ही चोपन पुलिस व डॉयल112 मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजते हुए जांच में जुट गए।


समाचार लिखे जाने तक यह घटना किस कारण से घटा इसका पता नही चल सका। वही लोगो ने बताया कि मृतिका के दो मासूम बच्चे भी हैं।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On