संदिग्ध परिस्थितियों में उड़ीसा में सोनभद्र के युवक की मौत

(संवाददाता –संजय सिंह)चुर्क सोनभद्र चुर्क चौकी क्षेत्र अंतर्गत अरौली निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में गाड़ी के अंदर मौत हो गई हैं घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम अरौली निवासी राहुल सिंह पुत्र स्व.अर्जुन सिंह उम्र 42 वर्ष अपने नीजी वाहन से जगन्नाथ पुरी उड़ीसा दर्शन करने तीन चार दिन पूर्व घर से निकले थे परिजनों के अनुसार जगन्नाथ पुरी से दर्शन करने के बाद वह घर के लिए रवाना हुए थे जिसकी उड़ीसा के अंकुर जिला में गाड़ी में ही उनका शव पाया गया है(सोन प्रभात लाइव)वहा की प्रशासन ने उनके ही मोबाइल फोन से उनकी पत्नी के नम्बर पर उनके मृत पाए जाने की सुचना दिया सुचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया प्रशासनिक सुचना पर उनके परिजन अंकुर जिला के लिए रवाना हो गए हैं ग्रामीणों के अनुसार राहुल सिह दो भाइयों में सबसे बड़े थे जो राबर्ट्सगंज के छपका स्थिति आवास पर अपने पत्नी व तीन बेटियों के साथ रहते थे गांव वालों ने बताया कि राहुल बड़े ही मिलनसार ब्यक्ति थे गांव में घटना की जानकारी मिलते ही शोक की लहर दौड़ उठी और गांव के लोग छपका स्थित आवास पर पहुचने लगी है

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On