March 12, 2025 7:54 PM

Menu

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला डाक बंगला परिसर स्थित जामुन के पेंड़ पर व्यक्ति का लटकता शव।

 

 

उमेश कुमार-बभनी सोनभद्र(सोनप्रभात)

 

बभनी। स्थानीय थाना क्षेत्र के डूभा गांव में शनिवार की रात करीब दस से ग्यारह बजे के बीच जामुन के पेड़ पर एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर से कुछ दूर वन विभाग डाक बंगला परिसर में फंदे से लटकते हुए मिला।

जिसके बाद मौके पर घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस पहुंची और मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।

 

मिली जानकारी के मुताबिक बभनी थाना क्षेत्र के डूभा गांव का निवासी शनिवार की रात वशिष्ठ पाल (50 वर्ष) पुत्र ददई पाल अपने घर से निकले।जिसके बाद घर से करीब 200 मीटर दूर वन विभाग स्थित डाक बंगला परिसर में उनका शव फंदे से लटकते हुए मिला।

उनके पुत्र श्यामराज पाल के कथनानुसार, पिता वशिष्ठ पाल घर से करीब नौ बजे रात में निकले थे। लेकिन जब एक घंटे बाद भी घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजना शुरू किया खोजते-खोजते जब डाक बंगले की तरफ बढ़े तो जामुन के पेड़ से लटकता हुआ शव दिखाई दिया। उन्होंने बताया कि जब हमने नजदीक जाकर देखा तो वह हमारे पिता का शव था।

इसके बाद परिजनों में घटना को लेकर हाहाकार मच गया।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On