June 25, 2025 10:39 AM

Menu

संयुक्त तत्वावधान में ग्रासीम इंडस्ट्रीज द्वारा कंबल वितरण।

बभनी – सोनभद्र 

उमेश कुमार – सोनप्रभात

बभनी- मकर संक्रांति के पर्व पर सेवा समर्पण संस्थान कारीडांड़ में ग्रासीम इंडस्ट्रीज लिमिटेड से आए मित्र समूह व महिला मंडल से जुड़े लोगो ने आश्रम परिसर के बच्चों को कंबल व खिचड़ी किट वितरण किया। वही मकर संक्रांति के पर्व पर आस्था से जुड़े लोग तमाम कार्यक्रमो का आयोजन करते है।

इसी क्रम मे गुरूवार को बभनी के सेवा समर्पण संस्थान कारीडाड मे ग्रासीम इडस्ट्रीज लिमिटेड व महिला मण्डल से जुड़े लोग आश्रम पहुच कर बच्चो मे लाई गुड तिल का वितरण किया और कम्बल भी वितरण किया। आश्रम परिसर में बच्चों के साथ खिचड़ी भी खाया।

इस दौरान ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड रेनुकूट से विकास अग्रवाल ,अतुल सहाय चंद्रभूषण ,ओपी श्रीवास्तव, श्याम सुंदर गुप्ता, अमरनाथ सिंह ,सुशील कुमार ,सुरेंद्र कुमार तिवारी व महिला मंडल से सत्या ,शास्त्री ,सुष्मिता पांडा सहित सेवा समर्पण संस्थान प्रान्तीय सह सगठन मत्री आनंद जी ,केन्द्र प्रमुख कृष्ण गोपाल ,बाबा कुंदन दास ,सीताराम समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On