February 5, 2025 12:23 PM

Menu

संयुक्त व्यापार मंडल वैढन द्वारा वस्त्र दान शिविर 20 दिसंबर को।

सिंगरौली/ सुरेश गुप्त ग्वालियरी/ सोन प्रभात

विगत ग्यारह वर्षों से संयुक्त व्यापार मंडल वैढन द्वारा विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर निर्धन एवम जरूरत मंद लोगों को कम्बल,रेडिमेड कपड़े, साड़ी इत्यादि का वितरण किया जाता रहा है, इसी तारतम्य में दिनांक बीस दिसंबर को प्रथम वस्त्र दान शिविर का आयोजन किया जा रहा है, संयुक्त व्यापार मंडल अध्यक्ष राजाराम केशरी के अनुसार नगर के सम्मानीय व्यापारियों द्वारा सम्मिलित रूप से इस तरह के आयोजन समय समय पर किए जाते रहे है, इसके अंतर्गत वस्त्र दान,अन्नदान, चिकित्सा शिविर तथा कंबल वितरण आदि का आयोजन होता है। कोरोना काल में यहां के व्यापारियों द्वारा जिला चिकित्सालय में मरीजों एवम उनके तीमारदारों को दोनो समय भोजन उपलब्ध कराया था ,जिसको नगर एवम प्रशासन द्वारा काफी सराहा गया था।

Ad- Shivam Medical

The specified slider is trashed.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On