February 5, 2025 7:37 PM

Menu

संविधान गौरव अभियान के तहत निबंध प्रतियोगिता आयोजित, कांग्रेस पर लगे अंबेडकर उपेक्षा के आरोप

Sonbhadra News/Report : जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ब्यूरो चीफ सोनभद्र

दुद्धी, सोनभद्र: भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे संविधान गौरव अभियान के अंतर्गत बघाडू सेक्टर स्थित कल्पना विकास बालिका इंटर कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता व गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान और उनके साथ हुए ऐतिहासिक घटनाक्रमों पर चर्चा की गई।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए बीजेपी मंडल अध्यक्ष दीपक शाह ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने देश को एक मजबूत संविधान दिया, लेकिन कांग्रेस की सरकार ने कभी उन्हें उचित सम्मान नहीं दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि 1952 और 1954 के चुनावों में अंबेडकर को हराने के लिए कांग्रेस ने कम्युनिस्टों के साथ मिलकर रणनीति बनाई थी। इतना ही नहीं, तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने स्वयं उनके खिलाफ चुनाव प्रचार किया था।

श्री शाह ने आगे कहा कि नेहरू सरकार में मंत्री रहने के बावजूद डॉ. अंबेडकर को रक्षा और विदेश मामलों की समितियों से बाहर रखा गया था। इसके अलावा, काका कालेलकर आयोग ने पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण की सिफारिश की थी, लेकिन कांग्रेस सरकार ने इसे खारिज कर दिया, जिससे यह स्पष्ट होता है कि सामाजिक समानता को लेकर कांग्रेस की नीयत स्पष्ट नहीं थी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने डॉ. अंबेडकर को भारत रत्न तक देने में उपेक्षा की। यह सम्मान उन्हें 1990 में मिला, जब केंद्र में गैर-कांग्रेसी सरकार थी।

इस अवसर पर मंडल महामंत्री प्रेमनारायण सिंह, विद्यालय के शिक्षकगण और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। गोष्ठी के दौरान विद्यार्थियों ने संविधान और डॉ. अंबेडकर के योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का उद्देश्य युवा पीढ़ी को संविधान और उसके निर्माताओं के प्रति जागरूक बनाना था।

Ad- Shivam Medical

The specified slider is trashed.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On