August 3, 2025 10:48 AM

Menu

सतचण्डी महायज्ञ की धूमधाम से निकली कलश यात्रा सैकड़ों श्रद्धालु रहे शामिल।


सोनभद्र-सोनप्रभात-वेदव्यास सिंह मौर्य


सोनभद्र जिले के विकासखंड नगवा के वैनी खेल मैदान में हो रहे शतचंडी महायज्ञ की शरुआत रविवार को कलश यात्रा देवरी स्थिति छिपाताली सरोवर से जल लेकर कलश यात्रा सम्पन्न हुई।

कलश यात्रा देवरी से होते हुए भैरोपुर, झरना,कोहरावल,और दुबेपुर से होते हुए यज्ञ स्थान वैनी खेल मैदान में पहुंचा। कलश यात्रा बहुत हीधूमधाम से निकली जिसमें सैकड़ों माताएं बहने श्रद्धालु भक्ति गीत पर झूमते नाचते गाते शामिल रहे कलश यात्रा में भगवान श्री राम लक्ष्मण सीता और बजरंगबली की झांकी के अलावा भारत माता की झांकी आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा।

इस महायज्ञ में एक सप्ताह तक चलने वाले कार्यक्रम प्रतिदिन अपरान्ह तीन बजे से सात बजे तक प्रसिद्ध कथाकार व्यास दिलीप कृष्णा भारद्वाज श्री राम कथा सुनाएंगे। 13 से 19 दिसंबर तक रात 9:00 बजे से मथुरा का प्रसिद्ध कलाकारों के द्वारा रासलीला का आयोजन किया जाएगा। 20 दिसंबर को विशाल भंडारे का आयोजन के साथ यज्ञ की समाप्ति होगी।

इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल सर्वजीत सिंह मनोज जायसवाल मुरारी सिंह पटेल महेंद्र प्रताप सिंह हिरेश दुबे रमाशंकर देवी सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On