सफाई नायक को सेवानिवृत्त होने पर दिया गया भावभीनी विदाई

(संवाददाता –संजय सिंह) चुर्क सोनभद्र आज शनिवार को चुर्क नगर पंचायत के सफाई नायक के रूप में कार्यरत शीतला मौर्या को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई। नगर पंचायत कार्यालय प्रांगण में आयोजित समारोह में शीतला मौर्या को नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ओमप्रकाश यादव तथा नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी अमीत कुमार सरोज ने शाल, माला और शील्ड भेंट की तथा नगर पंचायत सभासदों ने सफाई नायक को माला पहनाकर भावभीनी विदाई दी साथ ही मेडल एवं कई सामान भी दिया गया

सभी लोगों ने शीतला मौर्या की सेवाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि शीतला मौर्या सन् 1986से आज तक अपनी ड्यूटी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाई। उनके काम को लेकर कभी कोई शिकायत नहीं मिली। अधिशासी अधिकारी ने सभी कर्मचारियों से भी अपनी ड्यूटी समय पर और निष्ठा से करने का आग्रह किया कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सरोज,सभासद हिमांशु खत्री,सभासद अजय सिंह, सभासद सूरज चंद्रवंशी, निर्मल कुमार दिलीप कुमार नगर पंचायत के बड़े बाबू रामराज, सुनील कुमार,संकट मोचन, शहाबुद्दीन इत्यादि कर्मचारी मौजूद रहे

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On