June 24, 2025 9:45 AM

Menu

सब इंस्पेक्टर संजय सिंह ने थाना परिसर रायपुर में 23 गरीबों को मुफ्त राशन वितरित किया।

वेदव्यास सिंह मौर्य -सोनप्रभात
खलियारी/सोनभद्र

लॉकडाउन में प्रशासन के लोगों का अमूल्य योगदान और उनके जज्बे से सभी रूबरू होते आ रहे है। इसी क्रम में सब इंस्पेक्टर संजय सिंह ने अपने निजी रुपये से 23 गरीब जरूरत मंद लोगों को खाद्यान्न वितरण किया।


बतादें कि रायपुर थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर संजय सिंह ने कोरोना वायरस के चलते लाक डाउन मे अत्यंत निर्धन असहाय गरीबों में एक कुन्तल चावल,एक कुन्तल आटा,एक कुन्तल आलू, 20 किलो ग्राम अरहर की दाल,हल्दी,मसाला,नमक,सरसों तेल, निरमा, डेटाल साबुन, इत्यादि का वितरण किए।साथ ही महिला कांस्टेबल अनिता दूबे का भी योगदान रहा।जिसकी चर्चा क्षेत्र में हो रही है।

Ad- Shivam Medical

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On