February 23, 2025 9:08 AM

Menu

सम्पादकीय-: “कण-कण देना,क्षण- क्षण देना,यह जीवन का अर्थ है! जो जैसे मन से देता है, वह उतना अधिक समर्थ है!!” – ग्वालियरी

सोनप्रभात – सम्पादकीय 
सुरेश गुप्त “ग्वालियरी”- विन्ध्यनगर (सिंगरौली)

दान भारतीय सनातन समाज की पुरातन व्यवस्था रही है,यह समाजिक कर्तव्य भी माना गया है। इसी प्राचीन परम्परा के अनुसार ” श्री राम जन्म भूमि क्षेत्र” भगवान श्री राम निर्माण हेतु समस्त समाज से सात्विक दान का आग्रह करते हुए यथा शक्ति योगदान हेतु रामकोट अयोध्या से चलकर भव्य शोभा यात्रा सिंगरौली के वैढन क्षेत्र का चक्रमण करते हुए विन्ध्यनगर के इन्द्रा चौक पर राम भक्तों एवं युवा मोर्चा द्वारा वाहन रैली के साथ जय श्री राम के नारे के साथ आगमन हुआ।

जिसका स्वागत अनेक भाजपा जनो एवं महिला एवं युवा मोर्चा कार्य कर्ताओ तथा राम भक्तो ने किया , पूरा वातावरण राम मय होकर जय श्री राम के नारोंसे गुंजित हो गया।

पूनम गुप्ता( महिला मोर्चा महा मंत्री), रीता सिंह , सुधा कुशवाहा, उमेश वर्मा, आशुतोष सिंह, सुरेश गुप्त, रघुनाथ प्रसाद दुबे आदि ने रथ की अगवानी कर पूजा अर्चना की।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On