- जन्मभूमि कुदरी, तो कर्म भूमि दुद्धी सोनभद्र है।
दुद्धी – सोनभद्र / जितेंद्र चंद्रवंशी – सोन प्रभात
दुद्धी सोनभद्र भाजपा मंडल दुद्धी द्वारा आयोजित ब्लॉक परिसर में आत्मीयता के साथ संयोजित सम्मान समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नंदलाल गुप्ता ने उद्बोधन में कहा कि मेरी जन्मभूमि कुदरी हैं, परंतु छात्र जीवन से ही कर्मभूमि दुद्धी रहीं हैं यहां के सभी नागरिक व्यक्तिगत रूप से जानते हैं और मै भी नाम से सभी को भली भांति जानता पहचानता हूं।
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2023/10/img-20231002-wa00271080485407818497576-1024x484.jpg)
क्षेत्र का प्रत्येक नागरिक जिला अध्यक्ष है, संगठन की मजबूती के लिए मिलकर बूथ स्तर तक पूरी ताकत से लोक सभा चुनाव 2024 विजय करना लक्ष्य हैं, कार्यकर्ताओं के मान, सम्मान, और स्वाभिमान पर कोई आंच नहीं आने दिया जाएगा।
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2023/10/img-20231002-wa0029167054607995761560-1024x484.jpg)
क्षेत्रीय विधायक दुद्धी रामदुलारे सिंह गौंड ने अपने उद्बोधन में कहा कि विधानसभा क्षेत्र दुद्धी का जिला अध्यक्ष होने से पूरा क्षेत्र गौरवान्वित है, विकास के लिए मिलकर मजबूती से काम किया जाएगा l विधानसभा क्षेत्र की जनता की ओर से उनका आभार वंदन विधायक ने उद्बोधन में किया।
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2023/10/img-20231002-wa00262714416362408174084-1024x484.jpg)
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष के प्रथम आगमन पर ऐतिहासिक अभिनंदन रजखड़ घाट से भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुमित सोनी के नेतृत्व बाईक जुलूस में जगह-जगह अभिनंदन उपरांत नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन व प्रसाद कुंवर हॉस्पिटल दुद्धी प्रबंधक डॉ लवकुश प्रजापति ,जिला सहकारिता के रामेश्वर राय, सभी नगर पंचायत सभासदगणों द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत ग्राम बीडर मे किया गया l ततपश्चात् प्रबंधक डॉक्टर मिथिलेश गुप्ता के नव निर्मित नोवा हॉस्पिटल दुद्धी का जिला अध्यक्ष नें माल्यार्पण सम्मान के बीच फीता काटकर उद्घाटन किया।
तदुपरांत भाजपा मंडल द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में शिरकत ब्लाक मे किए जहाँ ढ़ोल नगाड़े के बीच परंपरागत आदिवासी टोपी एवं तीर धनुष भेंट मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह, ब्लॉक प्रमुख, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि, मंडल महामंत्री आदि द्वारा स्मृति चिन्ह जिलाध्यक्ष को किया गया।
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2023/10/img-20231002-wa00284842744179432408810-1024x768.jpg)
मंच पर भाजपा के ब्लॉक प्रमुख रंजना चौधरी, नगर अध्यक्ष कमलेश मोहन, भाजपा नेता चंद प्रकाश जैन,भाजपा वरिष्ठ नेता सोनाबच्चा अग्रहरी,पूर्व जिला महामंत्री दिनेश अग्रहरि,जिला मंत्री दिलीप पांडेय, जिला संयोजक मीरा सिंह गौड़,सहित कार्यक्रम में भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ मंडल संयोजक जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी, सह संयोजक शिवशंकर गुप्ता, मंडल महामंत्री मनीष जायसवाल,प्रेम नारायण सिंह मीडिया प्रभारी रवि सिंह चंद्रवंशी, वरिष्ठ भाजपा नेता नान्हू राम, विश्व हिंदू परिषद के राकेश कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट, संदीप कुमार गुप्ता,सोनू जायसवाल, अनुराग त्रिपाठी, अजय चंद्रवंशी, पूजा चंद्रवंशी, भाजपा आईटी से पीयूष कसेरा, भाजपा महिला मोर्चा से चमेली बहन,कलावती देवी,सभी शक्ति केंद्र प्रमुख, समस्त बूथ अध्यक्ष आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे l संचालक मनोज मिश्रा एडवोकेट द्वारा किया गया।
![Sonprabhat Live News](https://sonprabhat.live/wp-content/litespeed/avatar/d0bbc52ee97ec57a3f066983626be72e.jpg?ver=1738736541)
Son Prabhat Live News is the leading Hindi news website dedicated to delivering reliable, timely, and comprehensive news coverage from Sonbhadra, Uttar Pradesh, and beyond. Established with a commitment to truthful journalism, we aim to keep our readers informed about regional, national, and global events.
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2024/12/शुभाजंली-क्लिनिक.png)
![Ad- Shivam Medical](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2024/12/Your-paragraph-text-1.png)