June 27, 2025 4:07 AM

Menu

सरई नगर परिषद चुनाव में लगा कांग्रेसियों का जमावड़ा।

  • पद यात्रा कर सोनम सिंह ने किया प्रचार।
  • भाजपा से मोह भंग हो रहा है लोगों का.. ज्ञानेंद्र सिंह
  • वार्डो में भी होगी कांग्रेस की जीत..राम शिरोमणि

विंध्य नगर / सिंगरौली – सुरेश गुप्त “ग्वालियरी” – सोन प्रभात

दिनांक 24 सितंबर को नगर परिषद सरई में वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है,एक तरफ जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री सोनम सिंह ने मोर्चा संभाल रखा है वही भारत जोड़ो यात्रा के जिला समन्वयक ज्ञानेंद्र सिंह ने अपने लाव लश्कर के साथ डेरा डाल रखा है।

कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष राम शिरोमणि सहवाल,डॉक्टर बाल मुकुंद सिंह परिहार,लखन लाल शाह (अध्यक्ष,जिला प्रकोष्ठ पिछड़ा) राजकुमार दीपांकर ( प्रदेश सचिव) सुदामा साकेत, भाईलाल शर्मा,संजय शाह, राम भजन साकेत, अरुण जैसवाल, जावित्री देवी जैसवाल,निशा सिंह सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वार्ड संख्या 4,5,14 में पद यात्रा कर लोगो को समझाइश दी।

जिला समन्यवक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू के अनुसार कांग्रेस भारी बहुमत से सरई व बरगवां में अपनी नगर सरकार बनाने जा रही है!! लोगों में भाजपा के प्रति काफी रोष है!!

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On